Israel Hamas War: अमेरिका में इजराइल के खिलाफ प्रदर्शन, लहराया फलस्तीनी झंडा... विशेष समुदाय के लोगों को हिरासत में लिया

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

वाशिंगटन। अमेरिका के आव्रजन एवं सीमा शुल्क प्रवर्तन (आईसीई) एजेंसी ने इजरायल के खिलाफ प्रदर्शन कर रहे कुछ फिलिस्तीनी अमेरिकियों को हिरासत में लिया है। मीडिया रिपोर्टों के मुताबिक अमेरिका-अरब भेदभाव विरोधी समिति के कार्यकारी निदेशक अबेद अयूब ने गुरुवार को एक्स पर अपने पोस्ट में कहा, “हमें आज आईसीई द्वारा हिरासत में लिए गएफिलिस्तीनी नागरिकों के संबंध में कई कॉल प्राप्त हुए हैं। 

संघीय जांच ब्यूरो (एफबीआई) ने गुरुवार को विभिन्न राज्यों में कई मस्जिदों के साथ-साथ उन केंद्रों का दौरा किया, जहां अरब कैदियों को रखा गया है। यह एक परेशान करने वाली प्रवृत्ति है।'' कुछ फ़िलिस्तीनी अमेरिकियों को रैली में भाग लेने के लिए हिरासत में लिया गया। उनके दावे की स्वतंत्र रूप से पुष्टि नहीं की जा सकती है। 

उल्लेखनीय है कि इस सप्ताह की शुरुआत में प्रतिष्ठित हार्वर्ड विश्वविद्यालय के छात्रों ने एक पत्र लिखा था, जिसमें उन्होंने उस प्रक्रिया को शुरू करने के लिए इज़रायल को दोषी ठहराया था, जिसके कारण इस सप्ताह हमास ने इजरायल पर हॉकेट से हमला किया था। छात्रों की इस गतिविधि की देशभर में निंदा हुई थी। घटना के बाद विश्वविद्यालय परिसर में एक ट्रक को घुमाया गया था, जिस पर कुछ समूहों और व्यक्तियों के हस्ताक्षर थे, जबकि कुछ अमेरिकी कंपनियों के मुख्य कार्यकारी अधिकारियों ने घोषणा की थी कि वे उन छात्रों को नौकरी नहीं देंगे, जिन्होंने पत्र लिखा था। 

ये भी पढ़ें:- स्कूल चाकूबाजी घटना के बाद फ्रांस करेगा सुरक्षा में इजाफा, तैनात किए जाएंगे 7,000 सैनिक

संबंधित समाचार