प्रयागराज: बदमाशों ने घर के बरामदे में सो रहे दंपति पर किया जानलेवा हमला, हालत गंभीर

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

थरवई, प्रयागराज। थरवई क्षेत्र के जैतवारडीह गांव नई बस्ती में शुक्रवार की देर रात घर के बरामदे में सो रहे दंपति पर अज्ञात बदमाशों ने हमला बोल दिया। बदमाशों ने दंपति पर चाकू से हमला कर गंभीर रुप से घायल कर दिया। दंपति ने शोर मचाया तो आस पास इस लोग मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को इलाज के लिए भेज दिया। पुलिस घटना की जांच कर रही है। 

जानकारी के मुताबिक अशोक कुमार सिंह (46 वर्ष) चार साल पहले गांव में नया मकान बनाकर परिवार समेत रहते है। जो कि मूल रूप से बरजी थाना सोरांव के रहने वाले हैं। अशोक कुमार सिंह घर पर ही कोचिंग चलाते हैं। इस मकान पर दंपति व बेटी मौजूद थी। इनका बेटा शिवम एयरफोर्स कर्मी है। वहीं बहु इन दिनों मायके में थी। 

शुक्रवार की देर रात दंपति घर के बाहर बरामदे में परिवार सो रहे थे। इस बीच सो रहे दंपति पर बदमाशों ने अचानक चाकू से हमला कर दिया। जिससे अशोक कुमार सिंह, नीतू सिंह को गंभीर चोटें आई। घटना के दौरान दंपति ने शोर मचाया हो बदमाश भाग निकले। गांव के लोग शोर सुनकर मौके पर पहुंचे और पुलिस को सूचना दी।

सूचना पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए स्वरूपरानी नेहरू चिकित्सालय भेज दिया। जहां उनका इलाज चल रहा है। घटना में पुत्री एकता सिंह 17 वर्ष को भी मामूली चोटे आई हैं। स्थानीय लोगों का मानना है कि लूट डकैती के इरादे से बदमाश बाउंड्री वाल फाद कर बरामदे मे पहुंचे थे। मौके पर गंगापार अभिषेक भारती एसीपी जंग बहादुर यादव ने पहुंचकर घटना की जांच पड़ताल की। फिलहाल जांच तहरीर के आधार पर कर रही है।

यह भी पढ़ें: लखनऊ: सरकारी भूमि पर कब्जा चिह्नित कर चलाएं बुलडोजर, मंडलायुक्त ने अधिकारियों को दिए निर्देश

संबंधित समाचार