छत्तीसगढ़: जमीनी विवाद में एक व्यक्ति की हत्या, पत्नी घायल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

धमतरी। छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में कुरूद थाना क्षेत्र के ग्राम मरौद में आज सुबह लाठी और डंडों से पीट कर एक व्यक्ति की हत्या कर दी गयी। इस घटना में उसकी पत्नी घायल हो गयी है। पुलिस सूत्रों के अनुसार मरौद में पूर्व विधायक स्व. सोम प्रकाश गिरी के निवास में घुसकर उनके बेटे चंद्रशेखर गिरी गोस्वामी (50) और पत्नी अर्चना गोस्वामी पर 8-10 लोगों ने लाठी और डंडे से जमकर मारपीट की। 

चंद्रशेखर को धमतरी अस्पताल लाया जा रहा था जिसने रास्ते में दम तोड़ दिया। पत्नी का यहां इलाज चल रहा है। पुलिस ने बताया कि तीन भाइयों के बीच संपत्ति विवाद को लेकर यह वारदात हुयी है। पुलिस ने दो छोटे भाइयों हिमगिरि गोस्वामी और हेमेंन्द्र गिरी गोस्वामी को हिरासत में लिया है। मृतक भाजपा मंडल सिर्री में सहसंयोजक के पद पर था। भाइयों में जमीन को लेकर अक्सर आपसी विवाद होता रहता है। पुलिस मामले में प्रकरण दर्ज कर जांच कर रही है। 

ये भी पढे़ं- विधानसभा चुनाव के लिए कांग्रेस अपने उम्मीदवारों की पहली सूची रविवार को जारी करेगी: सीएम बघेल