बरेली: सीबीगंज पुलिस पर गंभीर आरोप, मोबाइल दुकानदार को भेज दिया चोरी के आरोप में जेल
बरेली, अमृत विचार। एक महिला ने सीबीगंज पुलिस पर गंभीर आरोप लगाए है। उसका आरोप है कि पुलिस ने उसके पति को चोरी के आरोप में जेल भेज दिया। जबकि चोरी किसी और ने की।
इस मामले में पीड़ित ने एसएसपी को बताया कि उनके घर पर किसी अन्य ने चोरी की। मोबाइल की दुकान चलाने वाले युवक की पत्नी ने एसएसपी से न्याय की गुहार लगाई है। थाना सीबीगंज के तिलियापुर निवासी अकरम की वहीं घर के पास मोबाइल की दुकान है।
उसकी पत्नी अफजा ने बताया की 8 अक्टूबर जब उसके पति दुकान पर बैठे थे, तभी उनको सीबीगंज पुलिस उठा कर ले गई और उन्हें शंखा पुल से गिरफ्तार होना दिखाकर जेल भेज दिया।
इस मामले में शिकायतकर्ता ने एसएसपी को 12 अक्टूबर को प्रार्थना पत्र देकर बताया कि अकरम ने उसके यहां चोरी नहीं कि। उसको गलत पकड़ा गया है। अफजा ने आज एसपी को शिकायत पत्र देते हुए सीबीगंज पुलिस पर कार्रवाई की मांग की है। उसका कहना है कि उसके पति को गलत फसाया गया है।
ये भी पढे़ं- पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी: सुप्रीम कोर्ट सोमवार को कांग्रेस नेता खेड़ा की याचिका पर करेगा सुनवाई
