बरेली: कॉलोनी और मोहल्ले की सड़कों पर अब नहीं कटेंगे चालान
संजय शर्मा, बरेली। गली में घुसकर बिना हेलमेट वाहन चालाने वालों के लिए राहत भरी खबर है। अब पुलिस गली मोहल्लों के बाहर खड़े होकर किसी का चालान नहीं काटेंगी। तीन दिनों से लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद एसएसपी ने ट्रैफिक समेत सभी थानेदारों को यह निर्देश दिए है। अब तक पुलिस ताबड़तोड़ चालान …
संजय शर्मा, बरेली। गली में घुसकर बिना हेलमेट वाहन चालाने वालों के लिए राहत भरी खबर है। अब पुलिस गली मोहल्लों के बाहर खड़े होकर किसी का चालान नहीं काटेंगी। तीन दिनों से लगातार मिल रहीं शिकायतों के बाद एसएसपी ने ट्रैफिक समेत सभी थानेदारों को यह निर्देश दिए है। अब तक पुलिस ताबड़तोड़ चालान काट रही थी। लेकिन मास्क लगाना अनिवार्य होगा। बिना मास्क के घूम रहे लोगों को जुर्माना वसूला जाएगा।
जिला पुलिस लाकडाउन से अब तक वाहन चेकिंग के नाम पर लोगों का उत्पीड़न कर रही थी। हेलमेट उतरवाकर चालान काटने के कई मामले सामने आए थे। कई कार चालकों ने भी तत्कालीन कप्तानों से शिकायत की थी कि पुलिस कार से उतरवारकर बिना सीट बेल्ट के चालान काट रही है।
इसके साथ ही आंवला के नरेंद्र पाल सिंह का एक मिनट में दो बार बिना हेलमेट के चालान काट दिया था। उसने भी पुलिस से इसकी शिकायत की थी। मोहल्ले, कॉलोनी और गलियों के बाहर पुलिस खड़े होकर बिना हेलमेट और सीट बेल्ट के चालान काट रही थी। लोग इस बात से लंबे समय से परेशान हो रहे थे।
एसएसपी रोहित सिंह सजवाण को तीन दिन से लगातार इसकी शिकायतें मिल रहीं थीं। इसके बाद एसएसपी ने सभी थानेदारों और ट्रैफिक पुलिस से गली मोहल्लों के बाहर चेकिंग करने के लिए मना कर दिया है। उनका कहना है कि शहर के प्रमुख चौराहों और मुख्य सड़कों पर ही पुलिस वाहन चेकिंग अभियान चलाएगी। शहर के एंट्री प्वाइंट पर भी पुलिस वाहनों को चेक करेगी।
अब तक किए लगभग 12 करोड़ के चालान
ट्रैफिक पुलिस और जिला पुलिस ने अब मिलकर जनवरी से अब तक लगभग 12 करोड़ रुपये जुर्माना डाला है। इसके साथ ही पुलिस ने अब तक तीन करोड़ रुपये वसूल भी लिए और नौ करोड़ वसूलना बाकी है। ताबड़तोड़ चालान काटने के कारण बरेली का जुर्माना वसूल किया है।
“गली मोहल्लों के बाहर पुलिस वाहन चेकिंग नहीं करेगी। मुख्य चौराहों पर ही चेकिंग अभियान चलाया जाएगा। इसलिए जब भी बाजारों में निकले तो ट्रैफिक के नियमों का पालान करें।” -रोहित सिंह सजवाण, एसएसपी
