अयोध्या: पियाजियो इलेक्ट्रिक वाहन शोरूम का हुआ उद्घाटन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या, अमृत विचार। शहर के सहादतगंज स्थित वंशादि मोटर्स पर पियाजियो इलेक्ट्रिक तिपहिया वाहन शोरूम का उद्घाटन सोमवार को मंडलायुक्त गौरव दयाल व नगर विधायक वेद प्रकाश गुप्ता ने फीता काटकर किया।

पियाजियो कंपनी के जोनल मैनेजर ओमकार प्रियदर्शी व जोनल मैनेजर सर्विस अखिलेश श्रीवास्तव ने बताया कि एक बार चार्ज करने पर वाहन की क्षमता 150 किमी. चलने की है। घरेलू बिजली कनेक्शन से ही इसे तीन घंटे में चार्ज किया जा सकता है। शोरूम में इटली की कंपनी पियाजियो इलेक्ट्रिक कारगो व पैसेंजर सहित दो मॉडल शोरूम में उपलब्ध है। वंशादि मोटर्स के एमडी तरुन मित्तल व चंद्र प्रकाश गुप्ता ने सभी आगंतुकों का धन्यवाद ज्ञापित किया।

इस अवसर पर निरंकार सिंह, अतुल सिंह, सरदार सुरेन्द्र सिंह गांधी, शक्ति सिंह, सरदार जसवीर सिंह, विनोद शर्मा, श्यामपाल चोपड़ा, गिरधारी चावला, विनोद पटेल, सरदार हरजीत सिंह लवली, ब्लॉक प्रमुख बीकापुर शिव कुमार सिंह, पार्षद दीप कुमार, लवलेश सिंह, पुष्कर श्रीवास्तव, महंत रामदास, विजय अग्रवाल सहित गणमान्य लोग मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें -लखनऊ : केजीएमयू में चार माह से नहीं मिल पा रही कर्मचारियों को दवायें, धरने की चेतावनी

संबंधित समाचार