Fatehpur News: टीला से निकलीं हजारों वर्ष पुरानी मूर्तियां बनी चर्चा का विषय, ग्राम समाज की जमीन में हो रही थी लेवलिंग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

फतेहपुर में टीला से निकलीं हजारों वर्ष पुरानी मूर्तियां बनी चर्चा का विषय।

फतेहपुर में टीला से निकलीं हजारों वर्ष पुरानी मूर्तियां बनी चर्चा का विषय। ग्राम समाज की जमीन में लेवलिंग कराते समय चार मूर्तियां निकलीं। पुलिस ने पहुंचकर मौका मुआयना किया।

फतेहपुर, अमृत विचार। पानी की टंकी बनाने के लिए हसवा ब्लाक के मोहम्मदपुर नेवादा गांव की ग्राम समाज की जमीन पर हो रही लेवलिंग के दौरान उस समय लोगों में कौतूहल मच गया। जब खुदाई के दौरान यहां हजारों वर्ष पुरानी गौतम बुद्ध की मूर्तियां निकली शुरू हो गईं। मामले की जानकारी पर पहुंची पुलिस ने मौका मुआयना किया और सम्बन्धित अधिकारियों को जानकारी दी। 

हसव ब्लाक के मोहम्मदपुर नेवादा गांव में हर घर जल योजना के तहत पानी की टंकी बननी है। यहां के ग्राम प्रधान रज्जू गांव के बाहर स्थित ग्राम समाज की जमीन को लेवल करवा रहे हैं। उन्होंने बताया कि यहां पर एक मिट्टी का टीला है, जिसे गिराकर लेविलंग कराई जा रही है। करीब 15 दिन से यहां खुदाई का काम चल रहा है।

मंगलवार को भी सुबह से यहां खुदाई का काम चल रहा था। दोपहर में टीला की खुदाई के दौरान पत्थर की एक मूर्ति यहां निकल पड़ी। यह देख यहां काम कर रहे मजदूरों ने ग्रामीणों को इसकी जानकारी दी गई।

मौके पर बड़ी संख्या में पहुंचे ग्रामीणों ने आसपास और खुदाई की तो यहां तीन और बड़ी मूर्तियां निकलकर सामने आ गईं। टीले में निकली मूर्तियों की खबर फैलते देर नहीं लगी और लोगों का जमावड़ा लग गया। बताया कि चारों मूर्तियां गौतम बुद्ध की हैं। मामले की जानकारी पहुंची पुलिस ने सम्बन्धित को जानकारी दी है।

संबंधित समाचार