छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में आठ लाख रुपए का इनामी नक्सली ढेर, विस्फोटक सामग्री बरामद

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

जगदलपुर। छत्तीसगढ़ की बस्तर पुलिस ने आज यहां आठ लाख इनामी नक्सली एरिया कमेटी का प्रभारी नागेश मारा गया। घटना स्थल से एक एके-47 रायफल और कई विस्फोटक सामग्री बरामद की गयी है। 

बस्तर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक सुंदरराज पी ने बताया कि मद्देड़् थाना क्षेत्र के बंदेपारा जंगल में माओवादी नक्सली संगठन के बड़े नेताओं का होने की जानकारी मिलने पर केन्द्रीय सुरक्षा बल, कोबरा बटालियन, बस्तर फाइटर, छत्तीसगढ़ आर्म्स फोर्स तथा बस्तर रिजर्व पुलिस बल का एक संयुक्त दल तड़के गश्त निकला, जब ये दल बंदेपारा के जंगल में पहुंचा, तो घात लगाए बैठे नक्सलियों ने पुलिस पर फायरिंग शुरू कर दी। दोनों ओर से एक घंटे तक गोलीबार हुयी जिसमें मद्देड़ एरिया कमेटी का प्रभारी नागेश पदम मारा गया। विभिन्न थानों में इसके विरूद्ध 100 से अधिक प्रकरण दर्ज हैं। 

सुंदरराज पी ने बताया कि गोलीबारी रूकने के बाद पुलिस पार्टी द्वारा घटना स्थल की बारिकी से जांच की गई सर्चिंग के दौरार बंदूक के अलावा कारतूस और विस्फोटक सामग्री बरामद की गई इलाके में सर्चिंग जारी है। 

ये भी पढे़ं- छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव: पहले चरण के लिए कुल 17 उम्मीदवारों ने किया नामांकन