छत्तीसगढ़ विस चुनाव: रमन सिंह ने की दूसरे चरण के मतदान की तारीख आगे बढ़ाने की मांग

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रायपुर। भारतीय जनता पार्टी के राष्ट्रीय उपाध्यक्ष और छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री रमन सिंह ने बुधवार को भारत निर्वाचन आयोग से छठ पूजा त्योहार को देखते हुए 17 नवंबर को होने वाले, छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण के मतदान की तारीख को आगे बढ़ाने का आग्रह किया। सिंह ने कहा है कि त्योहार के कारण बड़ी संख्या में मतदाता मतदान में हिस्सा नहीं ले सकेंगे।

 90 सदस्यीय छत्तीसगढ़ विधानसभा के लिए सात और 17 नवंबर को दो चरणों में मतदान होगा तथा मतगणना तीन दिसंबर को होगी। छठ का त्योहार इस वर्ष 17 से 20 नवंबर तक मनाया जाना है। सिंह ने सोशल मीडिया मंच ‘एक्स’ पर लिखा है, ''छत्तीसगढ़ विधानसभा चुनाव के दूसरे चरण (17 नवंबर) के निकट छठ पूजा का पर्व आने से बड़ी संख्या में मतदाता इस निर्वाचन प्रक्रिया का हिस्सा नहीं बन पायेंगे।'' 

उन्होंने लिखा है, ''मैं भारत निर्वाचन आयोग से आग्रह करता हूँ कि दूसरे चरण के मतदान को आगे बढ़ाने की कृपा करें, जिससे अधिक से अधिक संख्या में मतदाता इस चुनाव से जुड़कर अपने मताधिकार का उपयोग कर पाएं।'' राज्य के रायपुर, बिलासपुर, भिलाई, जगदलपुर, कोरबा और अन्य शहरों में रहने वाले बिहार और पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोग बड़ी संख्या में प्रति वर्ष छठ पर्व भव्य तरीके से मनाते हैं। 

इससे पहले राज्य में विधानसभा चुनाव लड़ रही आम आदमी पार्टी (आप) ने भी ऐसी ही मांग की थी। भाजपा ने विधायक रमन सिंह को उनकी पारंपरिक सीट राजनांदगांव से चुनाव मैदान में उतारा है। राज्य में पहले चरण में राजनांदगांव के साथ 19 अन्य निर्वाचन क्षेत्रों में मतदान होगा। दूसरे चरण में अन्य 70 सीटों पर मतदान होगा। 

ये भी पढे़ं- छत्तीसगढ़: मुठभेड़ में आठ लाख रुपए का इनामी नक्सली ढेर, विस्फोटक सामग्री बरामद

 

संबंधित समाचार

टॉप न्यूज

कांवड़ यात्रा को लेकर लखनऊ में सख्ती, मुख्य मार्गों पर बंद रहेंगी नॉनवेज की दुकानें; FSDA करेगा खाद्य पदार्थों की जांच
CJP Protest: CJP का रुख बरकरार, धर्मेंद्र प्रधान के इस्तीफे से कम कुछ स्वीकार नहीं, जानें CJP के प्रदर्शन पर क्या बोले RSS नेता इंद्रेश कुमार
लखनऊ में भोजपुरी अभिनेत्री ने दर्ज कराया साइबर फ्रॉड का केस, बेटी की AI से अश्लील वीडियो वायरल करने का आरोप 
हरदोई सड़क हादसा: तेज रफ्तार बनी जानलेवा, पेड़ से टकराई बाइक; किसान की दर्दनाक मौत
Parliament Monsoon Session Day 5: राज्यसभा में हंगामे के बाद कार्यवाही दोपहर 2 बजे तक स्थगित, CJP से बातचीत के लिए कंस्टीट्यूशन क्लब पहुंचे जेपी नड्डा