बरेली: करंट की चपेट में आने से युवक की मौत, परिवार में मचा कोहराम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। कबाड़ बीनने के दौरान दौरा पड़ने से युवक पुलिया के पास लगे खंबे से करंट की चपेट में आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

थाना किला के बाकरगंज में रहने वाले सुनील कुमार का 25 वर्षीय बेटा अविनाश कबाड़ बीनने का काम करता था। उसके भाई शिवम ने बताया कि आज वह कबाड़ बीनने के लिए जसौली गया था। अचानक पुलिया के पास उसे दौरा पड़ गया। नाले के बगल में बिजली का पोल लगा था, जिससे करंट लगने से उसकी मौत हो गई। मौत की खबर सुनते ही परिवार में कोहराम मच गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा और आगे की जांच पड़ताल शुरू कर दी।

ये भी पढ़ें- बरेली: बारात में डांस को लेकर विवाद के बाद की फायरिंग, 12 लोगों पर FIR

संबंधित समाचार