Bareilly News : यूपी में अगले साल सबसे ज्यादा हज का फर्ज अदा करेंगे मुरादाबाद वाले

Amrit Vichar Network
Edited By Pradeep Kumar
On

मुरादाबाद के 2493 आजमीन का प्रोविजनल चयन, 10 अगस्त तक जमा करनी होगी पहली किस्त

हज 2027 के लिए यूपी से 22,510 आवेदकों का प्रोविजनल चयन हुआ है, जिसमें मुरादाबाद के सबसे ज्यादा 2,493 आजमीन शामिल हैं। हज पर जाने वाले सभी यात्रियों को 10 अगस्त तक अपनी पहली किस्त (1,52,300 रुपये) जमा करनी होगी।

बरेली, अमृत विचार। हज, इस्लाम के पांच फर्जों में से एक है। जिंदगी में एक बार मक्का-मदीना के दीदार हो जाए। हर एक मुसलमान की यह दिली ख्वाहिश होती है। लेकिन जैसे-जैसे हज का खर्च बढ़ता जा रहा है। यह सफर आर्थिक रूप से कमजोर लोगों के लिए थोड़ा मुश्किल होता जा रहा है। आगामी 2027 में होने वाले हज के लिए आजमीन की चयन प्रक्रिया चल रही है। रुहेलखंड के लिए खुशी की बात ये है कि इसमें उसकी अच्छी-खासी भागीदारी है। यूपी में मुरादाबाद से सबसे ज्यादा 2,493 आजमीनों ने हज के मुबारक सफर का इरादा किया है और उनका प्रोविजनल चयन भी हो गया है। यूपी के 22,510 आवेदकों का प्रोविजन चयन हुआ है। इस तरह मुरादाबाद पहले नंबर है। मेरठ और रामपुर दूसरे स्थान पर है, जबकि बरेली नवें स्थान पर। 10 अगस्त तक हज की पहली किस्त 1.52 लाख रुपये जमा करनी है। 

हज कमेटी ऑफ इंडिया ने यूपी के 22,510 आवेदकों का प्रोविजनल चयन किया है। दिलचस्प बात ये है कि मुरादाबाद से सबसे ज्यादा लोगों ने हज पर जाने का इरादा किया है। मुरादाबाद के 2,493 आजमीन चयनित हुए हैं। चयनित सभी हाजियों को 10 अगस्त 2026 तक प्रति व्यक्ति 1,52,300 रुपये अग्रिम हज राशि जमा करनी होगी। वहीं मेडिकल स्क्रीनिंग और शॉर्ट हज चयन से संबंधित दिशा-निर्देश अगले तीन से चार दिनों में जारी होने की संभावना है।
 
हज 2027 के लिए जारी प्रोविजनल चयन सूची में उत्तर प्रदेश देश के प्रमुख राज्यों में शामिल रहा है। वर्ष 2027 के हज के लिए यूपी से कुल 22,510 आवेदकों का चयन हुआ है। जिलावार आंकड़ों में मुरादाबाद 2,493 चयन के साथ पहले स्थान पर है। इसके बाद मेरठ (1,535), रामपुर (1,467), सहारनपुर (1,263), गाजियाबाद (958), बिजनौर (929), वाराणसी (918), लखनऊ (889), बरेली (857) और कानपुर नगर (810) शीर्ष 10 जिलों में शामिल हैं।

हज कमेटी ऑफ इंडिया (HCOI) के अनुसार चयनित हाजियों की मेडिकल स्क्रीनिंग संबंधी औपचारिकताओं की सूचना अगले तीन से चार दिनों में जारी की जाएगी। इसी अवधि में शॉर्ट हज श्रेणी के चयन का नोटिफिकेशन जारी होने की भी उम्मीद है।

प्रोविजनल चयनित सभी हाजियों को 10 अगस्त 2026 तक प्रति व्यक्ति 1,52,300 रुपये अग्रिम हज राशि ऑनलाइन अथवा ऑफलाइन माध्यम से जमा करनी होगी। निर्धारित समय सीमा तक राशि जमा नहीं करने पर आगे की प्रक्रिया प्रभावित हो सकती है। हज कमेटी ने चयनित आवेदकों से नियमित रूप से आधिकारिक अपडेट पर नजर बनाए रखने की अपील की है।  इसके बाद मेरठ (1,535), रामपुर (1,467), सहारनपुर (1,263), गाजियाबाद (958), बिजनौर (929), वाराणसी (918), लखनऊ (889), बरेली (857) और कानपुर नगर (810) शीर्ष 10 जिलों में शामिल हैं।

ये भी पढ़ें - Bareilly News : आला हजरत के उर्स को लेकर पुलिस लाइन बड़ी बैठक, दरगाह कमेटी के साथ एडीजी, डीआईजी और कमिश्नर मौजूद

संबंधित समाचार