हरदोई में दिल दहला देने वाली घटना: बेटे की मौत का सदमा नहीं सह सकीं मां, दोनों की गई जान

Amrit Vichar Network
Edited By Muskan Dixit
On

हरदोई: उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले से एक बेहद दुखद घटना सामने आई है। देहात कोतवाली क्षेत्र में एक 16 वर्षीय किशोर की मौत के बाद उसकी मां की भी जान चली गई। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है और किशोर की मौत के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

पुलिस क्षेत्राधिकारी (नगर) अजीत सिंह चौहान के अनुसार, देहात कोतवाली क्षेत्र के पिहानी चुंगी के पास रहने वाले प्रॉपर्टी डीलर राम प्रकाश गुप्ता के 16 वर्षीय बेटे हिमांशु मंगलवार शाम अपने घर में मृत मिला।

पुलिस के मुताबिक, बेटे को इस हालत में देखकर उसकी 46 वर्षीय मां गीता गहरे सदमे में आ गईं। इसके बाद उन्होंने मकान की तीसरी मंजिल से छलांग लगा दी।

परिजनों और स्थानीय लोगों की मदद से दोनों को तत्काल हरदोई मेडिकल कॉलेज ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

पुलिस का कहना है कि किशोर की मौत के पीछे की वजह अभी स्पष्ट नहीं है। पूरे मामले की जांच की जा रही है और सभी पहलुओं को ध्यान में रखकर साक्ष्य जुटाए जा रहे हैं।

यह भी पढ़ेंः जौहर यूनिवर्सिटी पर बुलडोजर कार्रवाई पर फिलहाल रोक, 12 दिन बाद छात्रों का धरना खत्म; अजय राय बोले- यह विद्यार्थियों की जीत

संबंधित समाचार