UP: बबूल के पेड़ से चचेरे भाई बहन के लटके मिले शव… सुबह किसानों ने देखा तो परिजनों को दी सूचना, चर्चाओं का दौर जारी
महोबा में बबूल के पेड़ से चचेरे भाई बहन ने फांसी लगाकर दी जान।
महोबा में बबूल के पेड़ से चचेरे भाई बहन ने फांसी लगाकर जान दे दी। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं, चर्चाओं का लगातार दौर जारी।
महोबा, अमृत विचार। कोतवाली क्षेत्र के ग्राम बारात पहाड़ी में नाबालिग चचेरे भाई बहन ने बबूल के पेड़ से एक ही रस्सी से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शवों को नीचे उतार कर कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। इस घटना से मृतकों के घरों में कोहराम मचा हुआ है।
एक गांव के रहने वाले युवक की 17 पुत्री की उसके चचेरे भाई की आपसी नजदीकी बढ़ गई थी। इसकी जानकारी परिजनों को होने पर दोनों लोग घबरा गए। दोनों ने खेत में लगे बाबुल के पेड़ पर एक ही रस्सी से फांसी लगाकर जान दे दी।
सुबह किसानों ने दोनों चचेरे भाई बहनों के शवों को लटका देखकर परिजनों को सूचना दी। सूचना पर पहुंचे परिवार के लोगों ने पुलिस को बुलाया। पुलिस ने दोनों शवों को नीचे उतार कर पंचनामा भरने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
