UP news : ग्रेटर नोएडा में बड़ा सड़क हादसा, यमुना एक्सप्रेसवे पर दुर्घटना में 5 लोगों की मौत

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। यूपी में बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में मौके पर 5 लोगों की मौत हो गई है। यमुना एक्सप्रेसवे पर झारखंड जा रही एक वैन में अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस दुर्घटना में 5 लोगों की दर्दनाक मौत हो गई। ये दुर्घटना रबूपुरा गाँव के पास हुई है। बताया जा रहा है की वैन सवार दिल्ली से झारखंड जा रहे थे। मौके पर राहत और बचाव कार्य चल रहा है। 

घटना का शिकार हुई मारुति ईकोवैन में सवार तीन अन्य यात्रियों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना में घायल तीनों नाबालिग हैं। एक अधिकारी ने बताया कि घटना रबूपुरा थाना क्षेत्र अंतर्गत यमुना एक्सप्रेस-वे पर रात करीब एक बजे हुई। पु

लिस के प्रवक्ता ने कहा, ‘‘ ईकोवैन में आठ लोग सवार थे जो झारखंड के निवासी थे और अपने राज्य लौट रहे थे।’’ उन्होंने बताया कि जब उनकी कार यमुना एक्सप्रेस-वे के जीरो पॉइंट से 25 किलोमीटर दूर रबूपुरा थाना क्षेत्र में पहुंची, उसी समय उनकी कार को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। घटना में पांच यात्रियों की मौत हो गई जबकि घायल तीन लोगों का निजी अस्पताल में उपचार हो रहा है।

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि ईकोवैन में झारखंड के पलामू जिला निवासी उपेंद्र बैठा (38) और उनका बेटा सूरज (16), उनके भाई विजेंद्र बैठा (36) और विजेंद्र की पत्नी कांति देवी (30), बेटी कुमारी ज्योति (12), बेटा आर्यन (10) और आयुष (आठ) तथा सुरेश बैठा (45) सवार थे। अधिकारी ने बताया कि मामले में जांच जारी है।

ये भी पढ़ें -बरेली: साजिश रचकर फंसाने के आरोपी संग्रह अमीन मनोज का मीरगंज तबादला, जानिए मामला     

संबंधित समाचार