Kanpur Dehat: नवविवाहिता का बेडरूम में पड़ा मिला शव, कमरे में चूड़ियां भी टूटी मिली, मायके पक्ष ने हत्या का आरोप लगाया
कानपुर देहात में नवविवाहिता का बेडरूम में पड़ा मिला शव।
कानपुर देहात में नवविवाहिता का बेडरूम में शव पड़ा मिला। मायके पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचकर हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
कानपुर देहात, अमृत विचार। रसूलाबाद थानाक्षेत्र के बैरागरा गांव में शुक्रवार शाम एक नवविवाहिता का शव संदिग्ध हालत में बेडरूम में पड़ा मिला। पड़ोसियों की सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची। उधर, मायके पक्ष के लोगों ने मौके पर पहुंचकर हत्या करने का आरोप लगाया।
रसूलाबाद देहात के मजरा बैरगरा गांव निवासी राजमिस्त्री वीर सिंह का इकलौता बेटा अंकित की शादी 7 जून 2023 को मंगलपुर थानाक्षेत्र के परजनी दया का पुरवा गांव निवासी महावीर की बेटी निशा उर्फ गुड्डू 22 के साथ हुई थी। महावीर ने बताया की बेटी निशा को सास मधु व पति अंकित मारपीट कर बेटी को मायके छोड़ गए थे।
वहां से गुरुवार शाम ससुराल पहुंची बेटी ने ससुरारालीनों पर शुक्रवार सुबह मारपीट करने का आरोप लगाया। शुक्रवार शाम निशा का शव संदिग्ध अवस्था में बेडरूम में गले में फंदा पड़ा फर्श में पड़ा मिला। वहीं, कमरे में चूड़ियां भी टूटी फर्श मे पड़ी हुई थी। सूचना पाकर मौके पर पहुंची सीओ तनु उपाध्याय, तहसीलदार मजिस्ट्रेट सर्वेश सिंह के साथ मौके पर पहुंची। इसके साथ ही फोरेंसिक टीम ने भी साख्य जुटाए।
नवविवाहिता की मौत से मां जयदेवी, बड़ी बहन रजोली व शैलेंद्री, भाई रवि कुमार व शैलेंद्र कुमार, पिता महावीर का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। थाना प्रभारी जनार्दन प्रताप सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
