Kanpur Farmer Suicide Case: BJP नेता प्रियरंजन दिवाकर की मां का निधन, आरोपी के पहुंचने की संभावना, पुलिस-प्रशासन सर्तक
कानपुर में आरोपी भाजपा नेता प्रियरंजन दिवाकर की मां का निधन।
कानपुर के चकेरी थानाक्षेत्र में बीते दिनों किसान बाबू सिंह यादव की जमीन प्रकरण के आरोपी भाजपा नेता आशु दिवाकर की मां का रविवार को देहांत हो गया। मां के देहांत के बाद पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी सर्तक हो गई।
कानपुर, अमृत विचार। चकेरी थानाक्षेत्र में बीते दिनों किसान बाबू सिंह यादव की जमीन प्रकरण के आरोपी भाजपा नेता आशु दिवाकर की मां का रविवार को देहांत हो गया। मां के देहांत के बाद पुलिस के साथ क्राइम ब्रांच की टीम भी सर्तक हो गई। सूत्रों की माने तो मां के देहांत पर आरोपी भाजपा नेता प्रियरंजन दिवाकर के आने की उम्मीद है।
बता दें कि, किसान के गिरफ्तार नहीं होने पर पुलिस रविवार को मुनादी कराने के साथ कुर्की की कार्रवाई करने वाली थी। लेकिन आरोपी भाजपा नेता की मां उर्मिला प्रकाश 70 का बेटे के ऊपर लगे आरोपों के कारण काफी दिनों से अस्वस्थ चल रही थी। रविवार को उनकी सदमे से मौत हो गई।
आरोपी भाजपा नेता की मां का देहांत होते ही कानपुर कमिश्नरेट की पुलिस और खुफिया विभाग सतर्क हो गई है। सूत्रों की माने तो भाजपा नेता आशु दिवाकर रंजन अपनी मां के अंतिम दर्शन या अंतिम संस्कार में शामिल होने के लिए आ सकता है। उधर, मां के निधन के बाद घर के बाहर पुलिस फोर्स तैनात की गई।
