गरीब मां को अमेरिकी युवक ने नोटों की गड्डी थमा जीता दिल, वीडियो वायरल

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Video Viral भारत यात्रा पर आए अमेरिकी यूट्यूबर और ऑनलाइन स्ट्रीमर डैरेन जेसन वॉटकिंस जूनियर ने अपने एक कारनामें से सभी का दिल जीत लिया। जिसमें अमेरिकी यूट्यूबर स्पीड ने फुटपाथ पर रहने वाली एक महिला को आर्थिक मदद दी। इस दौरान महिला को नोटों की गड्डी थमा  स्पीड कुछ कहते नजर आए। वहीं रुपयों की गड्डी पाकर महिला खुशी के मारे रोने लगी। स्पीड का यह वीडियो सोशल मीडिया पर धूम मचाए हुए हैं। 

बता दें कि उन्हें IShowSpeed या Speed नाम से भी जाना जाता है। स्पीड की यह दरियादिली देख लोग उनके कायल हो गए, क्योंकि उनका एक दिल को छू लेने वाला वीडियो सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है। जिसमें फुटपाथ पर अपने बच्चों के साथ मौजूद एक मां को नोटों की गड्डी थमा दी। 

यह प्रत्यक्ष देख महिला को खुशी का ठिकाना नहीं रहा, वहीं भावुक होकर वह रोने लगी। इधर, सोशल मीडिया पर यू-ट्यूबर स्पीड के इस कारनामें को लेकर लोग तारीफ करते नहीं थम रहे हैं। वायरल वीडियो में आप देख सकते हैं कि यूट्यूबर स्पीड अपने कार से बाहर आकर फुटपाथ पर अपने बच्चों के साथ रहने वाली एक महिला से मिलते हैं। 

इस दौरान वह बच्चों के साथ मौजूद एक मां को रुपयों की मोटी गड्डी देते हैं, जिसे वह रोते हुए ले लेते है। लेकिन स्पीड उन्हें न रोने के लिए कहते हैं। लेकिन महिला आगे रोते हुए अपनी परेशानियां बताता है कि उसके पति ने उसे छोड़ दिया है। जिसके बाद वह फुटपाथ पर रहने को मजबूर है। वहीं लोगों का कहना है कि स्पीड ने एक सही इंसान को फेमस किया है। 

जानकारी के मुताबिक स्पीड जरूरतमंदों की काफी मदद करते हैं। स्पीड ने यहां स्थानीय लोगों के साथ क्रिकेट खेला, इसके साथ ही सिंगर दलेर मेहंदी से भी मुलाकात की। स्पीड की तरफ से महिला की मदद का वीडियो सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्ट्राग्राम पर sarcasticschool_ नाम के अकाउंट से शेयर किया गया है। 

https://www.instagram.com/reel/CynDr0jA1sM/?utm_source=ig_web_copy_link

जिस पर कई यूजर्स ने अपनी प्रतिक्रियाएं दी हैं। जिसमें एक यूजर ने कहा कि 'बंदे का फैन हो गया यार मैं, तो वहीं दूसरे ने कहा कि 'मैं प्रार्थना करता हूं कि इस पैसे से महिला के परिवार को अच्छा भोजन, आश्रय और अच्छा मौका मिलेगा। वास्तव में यह मोटी रकम है। इसलिए उम्मीद है कि वह इसका सही इस्तेमाल करेगी। इसी तरह तमाम यूजर्स कमेंट कर रह हैं। बताते चलें कि भारत और पाकिस्तान में मैच के बीच स्पीड एक्स पर भी काफी ट्रेंड हो रहे थे।

 

ये भी पढ़े : देश के पहले अग्निवीर ने सियाचिन में कर्तव्य निभाते हुए गंवा दी अपनी जान, सेना ने दी इमोशनल विदाई 

संबंधित समाचार