बरेली: संदिग्ध परिस्थितियों में मिला मोबाइल रिपेयरिंग करने वाले युवक का शव, हत्या की आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली, अमृत विचार। संदिग्ध परिस्थितियों में एक युवक का शव बाजार के पास नहर वाली पुलिया के पास पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। घटना की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया और जांच में जुट गई। 

थाना हाफिजगंज के गांव हरहरपुर मटकली  निवासी 32 वर्षीय भगवान दास पुत्र बाधुराम निवासी मोबाइल रिपेयरिंग का काम करता था। सोमवार को उसका दोस्त सेमलखेड़ा निवासी गौरव उसकी बाइक को लेने आया। दोनों बाइक से चले गए उसके बाद भगवान दास वापस नहीं आया। परिजनों ने उसको कई जगह तलाश किया। मंगलवार सुबह गांव से कुछ दूरी पर नहर किनारे शव पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि रात को उसका शव वहां नहीं था। लेकीन सुबह वह बाजार के पास नहर वाली पुलिया पर पड़ा मिला। परिजनों का आरोप है कि उसकी पत्नी सपना का पड़ोस में रहने वाले युवक से प्रेम प्रसंग था। इसलिए उसकी हत्या करा दी गई।

ये भी पढ़ें- बरेली : 100 सालों से ज्यादा पुरानी है दुर्गाबाड़ी की यह पूजा, महिषासुर मर्दिनी की होती है स्थापना

संबंधित समाचार