Auraiya: युवक का पड़ा मिला शव... पीठ व पैर में चोट के निशान, कुत्ते नोंच रहे थे, ग्रामीणों ने हत्या कर फेंकने की जताई आशंका

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

औरैया में युवक का शव पड़ा मिला।

औरैया के फफूंद थाना क्षेत्र के दिबियापुर मार्ग पर एक शव पड़ा हुआ था। शव को पास में मौजूद कुत्ते नोंच रहे थे। ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

औरैया, अमृत विचार। फफूंद थाना क्षेत्र के दिबियापुर मार्ग पर एक शव पड़ा हुआ था। शव को पास में मौजूद कुत्ते नोंच रहे थे। यह देख धान काटने गई महिला ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने जांच पड़ताल की। ग्रामीणों ने हत्या कर शव फेंके जाने की आशंका जताई है। पुलिस शव की शिनाख्त कराने का प्रयास कर रही है।

 बता दें कि, दयाल नगर निवासी सगुना देवी पत्नी रमेश चंद्र खेत पर धान काटने गई थी। इसी दौरान महराजपुर बहादुर सिंह व दयाल नगर गांव के बीच बनी पुलिया के नीचे कुत्ते एक शव को नोंच रहे थे। यह देख उन्होंने फौरन पुलिस को सूचना दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए। मृतक की जेब से बीडी का एक बंडाल मिला। साथ ही उसके एक हाथ पर जयपाल लिखा था।

इसके साथ ही पीठ व पैर की जांग में चोट के निशान हैं। कुत्तों ने गले से लेकर सिर तक शव को नोच डाला। एसपी चारू निगम सहित पुलिस फोर्स घटनास्थल पर पहुंची। पुलिस का कहना है कि शव की शिनाख्त कराने का प्रयास किया जा रहा है।

संबंधित समाचार