कौशाम्बी: करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कौशाम्बी। उत्तर प्रदेश में कौशांबी जिले के कड़ा धाम थाना क्षेत्र में आज करंट की चपेट में आने से एक व्यक्ति की मृत्यु हो गई। पुलिस सूत्रों के अनुसार शादीपुर गांव का कल्लू उर्फ लकी के घर की लाइट खराब हो गई थी, वह ठीक कर रहा था, अचानक बिजली आ गई जिससे कल्लू करंट की चपेट में आ गया और झुलस कर उसकी मृत्यु होगी गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

यह भी पढ़ें:-UP news : अखिलेश यादव ने चिकित्सा सेवा पर उठाये सवाल, कानपुर की घटना पर कही ये बात

संबंधित समाचार