मतदाताओं के सहयोग से मजबूत होगा लोकतंत्र: डीएम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

गोंडा। निर्वाचक नामावलियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान के तहत शुक्रवार को जिलाधिकारी नेहा शर्मा ने मतदाता पंजीकरण व विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण अभियान का शुभारंभ किया और वयस्क छात्र छात्राओं को अपना नाम वोटर लिस्ट में शामिल कराकर मतदाता बनने के लिए प्रेरित किया। 

एलबीएस डिग्री कालेज में आयोजित कार्यक्रम मे उन्होंने मां सरस्वती की प्रतिमा पर माल्यार्पण व दीप प्रज्वलन के बाद डीएम ने कार्यक्रम में मौजूद छात्र छात्राओं से कहा कि व्यस्क छात्र एवं छात्राएं अपना नाम निर्वाचक नामावली में अवश्य जुड़वाएं तथा लोकतंत्र के महापर्व मे शत प्रतिशत मतदान करें।

डीएम ने कहा कि एक-एक वोट की कीमत लोकतंत्र में अमूल्य है। मतदाताओं के सहयोग से ही लोकतंत्र मजबूत होगा। जिलाधिकारी ने कहा कि 27 अक्टूबर से प्रारंभ हो रहा यह अभियान दो चरणों में संतालित होगा। इस अभियान को सफल बनाना सभी की जिम्मेदारी है‌। पहले चरण में मतदाता बनना होगा और दूसरे चरण में मतदान करना होगा। 

डीएम ने छात्र छात्राओं से कहा कि इस पूरे कार्यक्रम में ऐसे मतदाता जिनकी आयु 1 जनवरी 2024 को 18 साल पूरी हो चुकी है अथवा 18 साल से अधिक हो गई है, वह अपना नाम मतदाता सूची में सम्मिलित कराने के लिए प्रपत्र 6 में आवेदन कर सकते हैं। मृत, स्थानांतरित एवं दोहरी प्रविष्टि वाले मतदाता का नाम मतदाता सूची में सम्मिलित है तो उनके लिए प्रपत्र 7 में आवेदन कर उस मतदाता का नाम विलोपित कराया जा सकता है।

इसके साथ नाम पते में त्रुटि सुधार के लिए प्रपत्र 8 में आवेदन कर सकते हैं। प्रपत्र 8 क से मतदाता अपने नाम को एक भाग से दूसरे भाग में स्थानांतरित करने के लिए आवेदन कर सकते हैं। इसके लिए क्षेत्र के मतदान केंद्र पर बूथ लेवल अधिकारी के पास जाकर अथवा ऑनलाइन अपने मोबाइल नंबर से रजिस्ट्रेशन कराते हुए आवेदन किया जा सकता है।

इस मौके पर अपर जिलाधिकारी सुरेश कुमार सोनी व एलबीएस के प्राचार्य, सदर एसडीएम, निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी एवं कर्मचारी व सभी शिक्षक व छात्र छात्राएं मौजूद रही।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: अतीक के बेटों ने इंटरनेट काल पर किससे की बात, पूछताछ करने हटवा गांव पहुंची पुलिस

संबंधित समाचार