भदोही में खपरैल का मकान जलकर खाक, साजिश का लगा आरोप 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

भदोही, अमृत विचार। जिले में शुक्रवार की भोर में लगी आग से खपरैल का मकान जलकर खाक हो गया। पुलिस सूत्रों ने बताया कि गोपीगंज थाना क्षेत्र के भवानीपुर सरोज बस्ती मे शुक्रवार को भोर मे आग लग गई। आग की चपेट में आने से राजेन्द्र सरोज का मड़हा व कपूर सरोज का खपरैल का मकान जलकर खाक हो गया। इस घटना में दोनों परिवार का घर गृहस्थी का सामान जलकर राख हो गया। 

घटना की जानकारी पर फायर ब्रिगेड की टीम गांव पहुंच गयी जिससे बस्ती के अन्य लोगों का घर व मड़हा आदि सुरक्षित बच गए। वहीं पीड़ित परिवार ने गांव के ही कुछ लोगों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। आगजनी की घटना में लगभग 5 लाख रुपए के नुकसान का अनुमान लगाया गया है।

ये भी पढ़ें -Video - प्रयागराज में बवाल, बार एसोसिएशन चुनाव प्रचार में भिड़े वकील, हाथापाई

संबंधित समाचार