Video - प्रयागराज में बवाल, बार एसोसिएशन चुनाव प्रचार में भिड़े वकील, हाथापाई
प्रयागराज, अमृत विचार। बार एसोसिएशन के चुनाव में शुक्रवार को जनपद न्यायालय के गहमी गहमी देखने को मिली। अधिवक्ता संघ के चुनाव में प्रचार कर रहे दो गुट आपस में भिड़ गये। दोनों गुटों में हाथापाई भी हुई जिसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। वीडियो में दिख रहा है कि किस तरह से अधिवक्ता आपस में हाथापाई कर रहे हैं। कई अधिवक्ता एक दूसरे को समझाने का प्रयास कर रहे थे। कुछ देर चले विवाद के बाद दोनों पक्ष अलग हो गये।
Video - प्रयागराज में बवाल, बार एसोसिएशन चुनाव में भिड़े वकील, हथापाई pic.twitter.com/tvB3rvg8EG
— amrit vichar (@amritvicharlko) October 27, 2023
ये भी पढ़ें -गौतमबुद्ध नगर : नोएडा में अवैध पटाखे बेचने के आरोप में दो लोग गिरफ्तार
