Hamirpur News: युवक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म, मदद के लिए लगाती रही गुहार… पुलिस ने आरोपी को पकड़ा

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

हमीरपुर में युवक ने युवती के साथ किया दुष्कर्म।

हमीरपुर में युवक ने युवती के साथ दुष्कर्म किया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले में जांच शुरू की।

हमीरपुर, अमृत विचार। मुस्करा में घर में घुसकर सो रही युवती का मुंह दबा मारपीट कर धमकाने के बाद आरोपी युवक ने दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। परिजनों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पीड़िता की तहरीर पर पुलिस ने दुष्कर्म का मामला दर्ज किया है।

मुस्करा थानाक्षेत्र के एक गांव निवासी 25 वर्षीय युवती ने थाने में दी तहरीर में बताया कि शुक्रवार रात करीब दो बजे अपने मकान में एक अलग कमरे में सो रही थी। जबकि उसके परिजन घर में अलग-अलग दूसरे कमरों में सो रहे थे। तभी गांव का युवक नितिन यादव उर्फ खंटी पुत्र लखनलाल युवती के कमरे में घुस आया और कमरे को अंदर से बंद कर युवती का मुंह दबा दिया।

आरोपी युवक ने उसके साथ मारपीट करते हुए बलात्कार किया। पीड़िता ने बताया कि दुष्कर्म के दौरान युवती ने मदद के लिए गुहार लगाई। इस पर आरोपी कमरे से बाहर नहीं निकला न ही युवती को निकलने दिया। तब सूचना पर पहुंची पुलिस ने उसे मौके पर गिरफ्तार कर लिया।

थाना प्रभारी निरीक्षक ब्रजमोहन ने बताया कि घटना की तहरीर प्राप्त हुई है। आरोपी पुलिस की गिरफ्त में है। पीड़िता के बयान दर्ज कर मेडिकल परीक्षण के लिए भेजा जा रहा है। साथ ही आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म के मामले में मुकदमा पंजीकृत कर जेल भेजा जा रहा है।

संबंधित समाचार