Sharad Purnima 2023: इस विधि से कुकर में बनाएं रबड़ी जैसी चावल की खीर, चाटते रह जाएंगे उंगलियां 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

Sharad Purnima 2023: वर्ष 2023 का अंतिम चंद्रग्रहण 28-29 अक्टूबर की रात को शरद पूर्णिमा को लगेगा और यह भारत में आंशिक रूप से दिखाई देगा। शरद पूर्णिमा के दिन ज्यादातर घरों में चावल की खीर बनाई जाती है। चावल की खीर अगर अच्छी तरह से बनाई जाए तो इसके आगे मिठाईयां भी फेल हो जाती हैं। अगर आपके पास समय कम है और आप टेस्टी खीर बनाना चाहते हैं तो हम आपको बड़ी आसान ट्रिक बता रहे हैं, जिससे आपकी खीर एकदम रबड़ी जैसी बनेगी। तो आइए जानते हैं कुकर में चावल की स्वादिष्ट खीर बनाने की रेसिपी। 

कुकर में कैसे बनाएं चावल की खीर
सबसे पहले आप एक कुकर लें और उसमें अच्छी तरह धो कर चावल डाल दें। ध्यान रखें चावल की मात्रा ज्यादा नहीं होनी चाहिए, इससे खीर में चावल ज्यादा दिखेंगे। अब कुकर में डेढ़ कप पानी और आधा कप दूध डाल दें, इसे गैस पर रख दें। कुकर में 1 सीटी तेज आंच पर लगाएं और फिर गैस को धीमा करके चावलों को थोड़ी देर और पकने दें।

कुकर में 1 सीटी कम गैस पर आने के बाद गैस बंद कर दें और प्रेशर निकलने तक इंतजार करें। कुकर से प्रेशर निकल जाए तो खोल दें और फिर चावलों को बड़े चम्मच से हल्का मिक्स कर दें। अब कुकर में दूध डालें और फिर इसे एक उबाल आने तक तेज आंच पर पकाएं। इसके बाद गैस की फ्लेम कम कर दें और खीर को बीच-बीच में चलाते हुए पकाएं।

आपको इसे तब तक पकाना है जब तक चावल और दूध आपस में अच्छी तरह मिक्स न हो जाएं। अब खीर में चीनी डाल दें और इसमें 4-5 छोटी इलाइची को बारीक पीसकर मिला दें। खीर में बारीक काटकर काजू, बादाम और चिरौंजी डाल दें इससे स्वाद बढ़ जाएगा। इस तरह बेहद कम समय में आप स्वादिष्ट रबड़ी जैसी मलाईदार चावल की खीर बना सकते हैं।

ये भी पढ़ें- ठंड में रूखी और बेजान त्वचा को बनाएं चमकदार, अपनाएं ये आसान टिप्स