आगरा: युवती के साथ कथित प्रेम प्रसंग मामले में पुलिसकर्मी निलंबित

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

आगरा। उत्तर प्रदेश में आगरा के पिनाहट पुलिस थाने में तैनात एक सिपाही को एक युवती के साथ कथित प्रेम प्रसंग मामले में निलंबित कर दिया गया है। पुलिस सूत्रों ने यह जानकारी दी। सूत्रों ने बताया कि अधिकारियों ने यह कार्रवाई युवती के पिता की तहरीर पर की लेकिन मामले में अब तक प्राथमिकी दर्ज नहीं की गई है। 

पुलिस उपायुक्त (पूर्वी) सोमेंद्र मीणा ने बताया कि मामले की शुरुआती जांच में सामने आया है कि सिपाही का युवती से प्रेम प्रसंग चल रहा था और दोनों ने मेरठ की अदालत में शादी कर ली है और प्रमाण पत्र भेजा है। मीणा ने बताया कि सिपाही को निलंबित कर दिया गया है और मामले की जांच की जा रही है।

यह भी पढ़ें:-सुलतानपुर दुर्गा पूजा महोत्सवः पूजा पंडालों से उठीं माता रानी, सजाई गईं आकर्षक झांकी

संबंधित समाचार