अयोध्या: ट्रक से तीन लाख के चावल चोरी करने का आरोपी गिरफ्तार

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अयोध्या। जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र में हाईवे किनारे खड़ी ट्रक से चावल के बोरों की चोरी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की निशानदेही पर 2 लाख 90 हजार रुपए कीमत के चोरी के चावल बरामद हुए हैं। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही रहा है। …

अयोध्या। जनपद के कोतवाली नगर क्षेत्र में हाईवे किनारे खड़ी ट्रक से चावल के बोरों की चोरी के मामले में एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है। अभियुक्त की निशानदेही पर 2 लाख 90 हजार रुपए कीमत के चोरी के चावल बरामद हुए हैं। पुलिस मामले में अन्य आरोपियों की तलाश कर रही रहा है।

गत 3 सितंबर को कोतवाली नगर क्षेत्र में 596 बोरी चावल की चोरी की गई थी। घटना उस वक्त हुई जब हाईवे संख्या-28 के किनारे मोरंग मंडी के पास चावल के बोरों से लदी ट्रक खड़ी थी। पुलिस को दी गई सूचना में बताया गया कि ट्रक से 596 बोरी चावल चोरी किया गया है। मामले में एफआइआर दर्ज होने के बाद उसकी जांच के लिए पुलिस टीम गठित की गई। मामले की जांच प्रभारी निरीक्षक कोतवाली नगर नीतीश कुमार श्रीवास्तव को सौंपी गई।

आरोपियों की तलाश में जुटी पुलिस ने चोरी के 2 लाख 90 हजार रुपए कीमत के 300 बोरी चावल और 38 हजार 700 रुपए नगदी बरामद की गई। पुलिस ने मामले में गाजीपुर निवासी अभियुक्त सुरेश कुमार विश्वकर्मा को गिरफ्तार कर लिया है। अभियुक्त को जेल भेजने की कार्रवाई की जा रही है।

वही सीओ सिटी निपुण अग्रवाल ने बताया कि 3 सितंबर को चोरी की घटना के बाद मामले में आरोपियों की तलाश के लिए जगह-जगह दबिश दी जा रही थी। शनिवार को मुखबिर की सूचना पर अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया। उसके पास से चोरी की 300 बोरी चावल और 28 हजार 700 रुपए नगदी बरामद की गई मामले में अग्रिम कार्रवाई जारी है।

संबंधित समाचार