रुद्रपुर: चोरी के ट्रक के साथ एक आरोपी गिरफ्तार, सिडकुल की एक फैक्ट्री के बाहर से हुआ था चोरी
रुद्रपुर, अमृत विचार। सिडकुल पुलिस ने विगत दिनों एक सिडकुल की कंपनी के बाहर से चोरी हुए ट्रक को बरामद कर लिया है। साथ ही आरोपी को भी गिरफ्तार किया है। पुलिस ने पकड़े गये आरोपी से पूछताछ के बाद कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया है।
पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार एलाइंस कालोनी निवासी सूरज कालरा का 9 अक्टूबर को ट्रक यूके-06-सीए-7447 माइक्रोमैक्स कंपनी सिडकुल से चोरी होने की तहरीर सौंपी थी। तहरीर के आधार पर अज्ञात चोर के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया था। 10 अक्टूबर को पुलिस ने ग्राम बम्मनपुरा खजुरिया रामपुर निवासी नाजीर खान पुत्र जफर खान को गिरफ्तार कर लिया था। उसके पास से चोरी हुआ ट्रक भी आटो लाइन सिडकुल से बरामद कर लिया था।
पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि उसने ट्रक रेशमबाड़ी खेड़ा निवासी शकील पुत्र नसीर के साथ मिलकर चोरी की थी। तब से पुलिस शकील की तलाश कर रही थी। रविवार सुबह पुलिस ने शकील को मुखबिर की सूचना पर ऑटो लाइन सिडकुल के पास से गिरफ्तार कर लिया। उसकी निशानदेही पर पुलिस ने नंबर प्लेट भी बरामद कर ली है। सिडकुल चौकी प्रभारी प्रदीप कुमार कोहनी ने बताया कि पकड़े गए आरोपित को कोर्ट में पेश कर जेल भेज दिया गया है।
