Banda News: संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत, पत्नी ने हत्या का लगाया आरोप, जांच में जुटी पुलिस
बांदा में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत।
बांदा में संदिग्ध परिस्थितियों में अधेड़ की मौत हो गई। मृतक की पत्नी ने हत्या करने का आरोप लगाया। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुटी।
बांदा, अमृत विचार। घर से कुछ दूर एक अधेड़ का शव खेतों पर संदिग्ध परिस्थितियों में पाया गया । पत्नी ने हत्या का आरोप लगाया। क्षेत्राधिकारी सहित फॉरेंसिक टीम, डॉग स्क्वायड सहित सर्विलास टीम ने जांच पड़ताल की।
अतर्रा थाना अंतर्गत मजरा भोडा का पुरवा निवासी शिवपूजन (55) पुत्र मंगल वर्मा सोमवार की रात लगभग दस बजे घर से खाना खाकर खेतों को देखने को कह कर निकला था। मृतक घर से कुछ दूर पर ही स्थित पशुबाड़े में रात्रि में सोता था, इसलिए घर के अन्य लोग यह सोचकर सो गए कि मृतक पशु बड़े में सो गया होगा।
मंगलवार की सुबह गांव की युवती शौच के लिए गई तो मृतक का शव घर से कुछ दूर स्थित सड़क के किनारे स्थित खेतों पर लगे जाल से साफी से जमीन पर लटका हुआ देखा। सूचना पर थानाध्यक्ष अरविंद कुमार सिंह पुलिस बल के साथ घटनास्थल पर पहुंचकर जांच पड़ताल की।
पत्नी ने हत्या कर शव लटकाने की बात कहीं क्षेत्राधिकारी जियाउद्दीन ने फॉरेंसिक टीम और डॉग स्क्वायड ने जांच पड़ताल कर नमूने जुटाए। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। क्षेत्राधिकारी ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही किसी निष्कर्ष पर पहुंचने की बात कही।
