Kanpur Kidnapping News: कपड़ा कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या... 30 लाख की मांगी थी फिरौती, ऐसे दिया वारदात को अंजाम

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

कानपुर में कपड़ा कारोबारी के बेटे की अपहरण के बाद हत्या।

कानपुर में कपडा कारोबारी के बेटे की अपहरण के हत्या कर दी गई। अपहरणकर्ताओं ने 30 लाख रुपये की फिरौती मांगी थी। पुलिस मामले का थोड़ी देर में खुलासा करेगी।

कानपुर, अमृत विचार। आचार्य नगर निवासी सूरत के एक बड़े कारोबारी का बेटा सोमवार शाम 4 बजे से रहस्यमय तरीके से लापता है। वह घर से कोचिंग के लिए निकला था लेकिन लौटा नहीं। परिजनों ने अपहरण की बात कही है। सूत्रों ने बताया कि उसके घर पर एक आतंकी संगठन के नाम का पत्र आया है।

जिसमें लिखा है कि हमारी बातें मान लो, पैसा दे दो, हम तुम्हारा त्योहार खराब नहीं करना चाहते। कई थानों की फोर्स और अफसर मौके पर हैं। 30 लाख की फिरौती मांगने की बात सामने आई है। एक लड़की का भी मामले से लिंक से पता चला है। पुलिस ने उसे उठा लिया है। सूत्रों की माने तो लड़की ने अपने प्रेमी के साथ मिलकर हत्या कर दी गई।

आचार्य नगर के भगवती विला अपार्टमेंट में सूरत के एक बड़े कपड़ा कारोबारी मनीष कनोडिया का परिवार रहता है। परिजनों ने बताया कि शहर के नामी स्कूल जयपुरिया में कक्षा 10 में पढ़ने वाला उनका बेटा कुशाग्र (16) सोमवार शाम करीब 4 बजे घर से स्वरूपनगर की कोचिंग के लिए निकला था लेकिन शाम 7 बजे तक नहीं लौटा तो परिजनों ने तलाश शुरू की। पिता ने फोन किया तो उसका मोबाइल बंद मिला।

इसके बाद दोस्तों से पूछा तो पता चला कि वह कोचिंग पढ़कर जा चुका। इसके बाद सभी जगह खोजबीन के बाद पुलिस को अपहरण की सूचना दी गई। बड़े कारोबारी के बेटे का अपहरण सुन क्षेत्रीय पुलिस के साथ आला अफसर भी छानबीन में जुट गए। कारोबारी के एक परिचित ने डीजीपी को सूचना दे दी।

इसके बाद कई थानों की पुलिस और अन्य अधिकारी उसके फ्लैट पर पहुंच गए लेकिन मीडिया को नीचे ही रोक दिया। परिजनों ने बताया कि रात 8.47 बजे एक नकाबपोश स्कूटी से आया था और गार्ड को एक पत्र यह कहकर दिया कि कनोडिया साहब को दे आओ। गार्ड ने कहा आप खुद ही दे आओ।

इस पर मुंह पर रुमाल बांधे स्कूटी सवार युवक ऊपर गया और कनोडिया के फ्लैट के बाहर पत्र फेंक गया। बाद में परिजनों को पत्र मिला तो अपहरण का पता चला। इधर, छात्र की अपहरणकर्ताओं ने हत्या कर दी। परिजनों ने नाम न छापने की शर्त पर बताया कि पत्र में एक धार्मिक नारा और पैसे की मांग लिखी है। ये भी लिखा है कि त्यौहार खराब मत करो, पैसा दो और जान बचाओ। पत्र में यह भी लिखा है कि लड़के की बाइक और मोबाइल रात को गुंजन टाकीज के पास मिल जाएगा। उठा लेना।

खबर लिखे जाने तक एक दर्जन थानों की फोर्स मौके पर पहुंच गई थी। दोनों ज्वाइंट कमिश्नर, एडीसीपी, कई एसीपी आ गए थे। पुलिस कमिश्नर देर रात तक घटनास्थल पर नहीं पहुंचे। सीसीटीवी कैमरों से स्कूटी सवार के फुटेज की जांच की गई तो सवार युवक का चेहरा ढका मिला साथ ही स्कूटी की नंबर प्लेट पर भी नंबर छिपाने के लिए कोई कपड़ा बांधा गया था।

इस संबंध में पुलिस कुछ भी कहने से कतराती रही। देर रात पुलिस को कोचिंग में पढ़ाने वाली एक लड़की से घटना का लिंक मिला तो पुलिस ने उसे उठा लिया। इसके बाद पुलिस की एक दर्जन से ज्यादा गाड़ियां विभिन्न स्थानों के लिए रवाना की गईं।

ये भी पढ़ें- कानपुर: जालसाज ने मुख्य सचिव बनकर भाई का यूपी क्रिकेट टीम में कराया चयन, पिता समेत तीन गिरफ्तार

संबंधित समाचार