बरेली: करोड़ों का टैक्स वसूल रहे, शुद्ध जल के लिए तरसे शहरवासी

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बरेली,अमृत विचार। सीवर लाइन की खुदाई और लचर व्यवस्था से शहर में जल की सप्लाई लड़खड़ा गई है। पुरानी और जर्जर पाइप होने के कारण पेयजल लोगों के घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है। गंदा पानी होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। नगर निगम 22 करोड़ रुपए जलकर के रूप में …

बरेली,अमृत विचार। सीवर लाइन की खुदाई और लचर व्यवस्था से शहर में जल की सप्लाई लड़खड़ा गई है। पुरानी और जर्जर पाइप होने के कारण पेयजल लोगों के घरों तक नहीं पहुंच पा रहा है। गंदा पानी होने से लोगों को काफी परेशानी हो रही है। नगर निगम 22 करोड़ रुपए जलकर के रूप में शहरवासियों से वसूल रहा है। इसके बाद भी शहर के एक बड़ी आबादी को शुद्ध पानी उपलब्ध कराने में असफल है।

विभागीय सूत्रों की बातों पर गौर करें तो जलकल विभाग से 85 हजार घरों में कनेक्शन दिया गया है। जबकि शहर में 1 लाख 35 हजार मकान व प्रतिष्ठान हैं। इसका मतलब साफ हैं कि 50 हजार मकानों तक जलकल का कनेक्शन नहीं है। करीब 80 वार्डों में महज 50 वार्डों की आबादी ही पूरी तरह से जलकल के पानी का फायदा उठाती है। 30 वार्डों के लोगों को पीने का पानी नहीं मिल रहा है। इसके बावजूद भी जलकल से नगर निगम की 2019-20 की अनुमानित्त आय 22 करोड़ है।

खर्च के नाम पर जलकल विभाग 10 करोड़ रुपया खर्च होता है। करीब 12 करोड़ का मुनाफा कमाने के बाद भी जिम्मेदारों को शहरवासियों के सेहत का ख्याल नहीं है। जिम्मेदारों की लापरवाही के कारण कालीबाड़ी, फाल्तूनगंज, चकमहमूद, हजियापुर, कालीबाड़ी, बाकरगंज,पुराने शहर कई मोहल्लों में सप्लाई का पानी गंदा आ रहा है।

प्रतिदिन 105 मिलियन लीटर पानी की होती है सप्लाई
शहर में करीब 40 वर्ष पहले आबादी के हिसाब से पाइप लाइन बिछाई गई। पुरानी पाइप खराब होने के कारण कई जगहों पर लीकेज की शिकायत विभाग के पास हमेशा पहुंचती है। शहर में 659 किलोमीटर लंबी पाइप लाइन है। इसमें सड़क की खुदाई के दौरान कई जगहों पर पाइप लाइन टूट जाती है। कई वार्डों में काफी पुरानी पाइप होने के कारण पानी की गति धीमी हो गई है। विभाग के पास नगर निगम का जलकल विभाग प्रतिदिन 66 नलकूप और 32 ओवरहेड टैंकों से प्रतिदिन 105 मिलियन लीटर प्रतिदिन (एमएलडी) पानी की सप्लाई करता है।

“सीवर लाइन का कार्य चल रहा है। इसके कारण सप्लाई बाधित हो रही है। अगर किसी वार्ड में गंदा पानी आने की शिकायत मिलती है तो तुरंत ठीक करा दिया जाता है। आने वाले समय में पाइप लाइन का विस्तार कर हर घर तक पानी पहुंचा दिया जाएगा। इसके लिए नई पाइप लाइन बिछाई जा रही हैं।” -तारकेश्वर पाण्डेय, सहायक अभियंता जल

संबंधित समाचार