मुरादाबाद : डेंगू चिकनगुनिया को महामारी घोषित कर मुफ्त इलाज की सुविधा दे सरकार, शिवसैनिकों ने डीएम कार्यालय पर किया प्रदर्शन

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

मुरादाबाद। मुरादाबाद सहित प्रदेश के अन्य जिलों में डेंगू, चिकनगुनिया बीमारी से संक्रमित मरीजों की बढ़ती संख्या महामारी का रुप ले चुकी है। अस्पतालों में इनके मरीज भरे पड़े हैं। इसको देखते हुए डेंगू, चिकनगुनिया को महामारी घोषित करने की मांग को लेकर शिवसैनिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर शुक्रवार को प्रदर्शन किया। ज्ञापन देकर सरकार से इस बीमारी को महामारी घोषित कर सरकारी और निजी अस्पतालों में मुफ्त इलाज की सुविधा दिलाने की मांग की। 

शिवसेना के मंडल प्रमुख डा. रामेश्वर दयाल तुरैहा के नेतृत्व में शिव सैनिकों ने जिलाधिकारी कार्यालय पर प्रदर्शन कर  राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन जिला प्रशासन के अधिकारी को दिया। ज्ञापन में डेंगू, चिकनगुनिया व अन्य अज्ञात बीमारी की जांच कर महामारी घोषित करने व फ्री इलाज करने तथा इस बीमारी के मृतकों आश्रितों को मुआवजा देने की मांग की !

जिला प्रमुख गुड्डू सैनी ने कहा डेंगू/चिकनगुनिया व अन्य अज्ञात बीमारी से कोरोना काल से भी ज्यादा मौतें हो रहीं हैं। श्मशान घाटों पर दाह संस्कार करने को इंतजार करना पड़ रहा है। सरकार इस महामारी रोकने को कारगार उपाय करें। मरीजों का सरकारी व प्राइवेट अस्पतालों में मुफ्त इलाज कराए। इस दौरान  महानगर प्रमुख मनोज ठाकुर, युवा जिला प्रमुख अंकित ठाकुर, जिलाध्यक्ष भवानी सेना ठाकुर मंजू राठौर, विजय सेठ,अजय सैनी, कपिल ठाकुर,ओमप्रकाश सैनी, बाबा कुशल सिंह, राजा,नेमवती देवी, हर्ष राजपूत सहित अन्य शिवसैनिक मौजूद रहे।

ये भी पढ़ें: मुरादाबाद : चोरी का ई रिक्शा दलपतपुर में बेचने पहुंचा आरोपी, कबाड़ी ने पुलिस से पकड़वाया 

संबंधित समाचार