भाजपा सरकार में मंत्रियों की सुनवाई नहीं, विश्वविद्यालयों को बना दिया आरएसएस कार्यालय: अजय राय

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। शुक्रवार को संगम नगरी पहुंचे उत्‍तर प्रदेश कांग्रेस प्रदेश अध्‍यक्ष अजय राय ने भारतीय जनता पार्टी पर जमकर हमला बोला। उन्होने कहा कि भाजपा शासन में मंत्रियों की सुनवाई नहीं है। अपने कार्यों को कराने के लिए मंत्री टहलते रहते है। ईविवि में छात्रों के साथ हुई बर्बरता के बारे में भी उन्होंने सरकार को खरी खोटी सुनाई। 

शुक्रवार छत कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष अजय राय ने पत्रकारों से अनौपचारिक बातचीत में कही। वह चित्रकूट जाते समय कुछ देर के लिए संगम नगरी में सरदार पटेल संस्थान के सामने रुके और कार्यकर्ताओं, पदाधिकारियों से भी मिले। इससे पहले वह पत्रकारों से मुलाकात की। 

इस दौरान उन्होंने भाजपा पर बड़ा हमला बोला। उन्होंने कहा कि कांग्रेस उत्तर प्रदेश में बहुत मजबूती के साथ 2024 में होने वाले लोकसभा चुनाव में प्रत्याशियों को उतारेगी। इसकी तैयारी काफी जोरशोर से चल रही है। कौन पार्टी कितने सीट पर लड़ेगी यह आइएनडीआइए गठबंधन तय करेगा।

अभी हमारा मेन लक्ष्य अपनी पार्टी को मजबूत करना है। उन्होंने बीएचयू में हुए छात्राओं के साथ छेड़छाड़ के मामले पर कहा कि उत्तर प्रदेश के प्रत्येक विश्वविद्यालय को भाजपा ने आरएसएस का कार्यालय बनाकर रख दिया है। इस पूरी घटना में विद्यार्थी परिषद के लोगों का हांथ हैं। प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कांग्रेस हमेशा से सरकार के सताए गये लोगों के साथ खड़ी रही है। कांग्रेस की जब भी सरकार बनी केंद्र में या प्रदेश में मुसलमान के साथ कभी अन्याय नहीं हुआ।

पूर्व सांसद से अजय राय ने की मुलाकात

बीजेपी के पूर्व सांसद भैरो मिश्रा से मुलाकात की। उन्होंने उनके दिवंगत पुत्र को श्रद्धांजलि अर्पित किया। इसी बीच पार्टी के कार्यकर्ताओं के ने उनका स्वागत भी किया। उन्होने कहा कि प्रयागराज और काशी में आना मेरे लिए सौभाग्य की बात है।

गिरती हुई स्वास्थ्य व्यवस्थाओं पर कहा कि जब उपमुख्यमंत्री बृजेश पाठक ने स्वयं फोन करके पीजीआई के डायरेक्टर और डॉक्टर से विशेष रूप से इलाज करने के लिए बात कही थी, वहां पीजीआई में पूर्व सांसद भैरव मिश्रा के पुत्र को बेड तक नहीं मिल पाया। जिससे प्रदेश में गिरी हुई स्वास्थ्य व्यवस्थाएं खत्म हो चुकी है। 

आजम से मुलाकात पर क्या बोले अजय राय

आजम खान से मुलाकात को लेकर पूछे सवाल पर उन्होंने कहा कि यह आजम खान की पार्टी के लोगों द्वारा फैलाई जा रही है मेरी आजम खान एवं उनके परिवार के साथ बातचीत लगातार हो रही है और वह मुझसे मिलना चाहते हैं। कांग्रेस पार्टी का उसूल है कि दुख की घड़ी में चाहे कोई भी हो हम सदैव उनके साथ देते हैं चाहे वह किसी भी धर्म मजहब पार्टी या जाति का ही क्यों ना हो।

यह भी पढ़ें; बहराइच: मोबाइल चलाने से मना किया तो पत्नी ने लगा लिया फंदा, मौत, कोहराम