एल्विश यादव की तीन राज्यों में तलाश कर रही पुलिस, मुंबई भी पहुंची टीम
गौतमबुद्ध नगर, अमृत विचार। सांपों के जहर को रेव पार्टियों में सप्लाई करने के आरोपी बिग बॉस ओटीटी 2 के विजेता एल्विश यादव की मुश्किलें बढ़ गई हैं। इस मामले में नोएडा के सेक्टर -49 थाने में दर्ज मुक़दमे के आधार पर नोएडा पुलिस एल्विश की तलाश तीन राज्यों में कर रही है। सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार पुलिस की एक टीम मुंबई भी पहुंची है। ये भी जानकारी मिली है कि सपेरों की कई रिकॉर्डिंग सामने आई हैं जिनमें एल्विश यादव का नाम कई बार लिया गया है। इसको आधार बनाकर पुलिस अपनी जांच कर रही है।
बताते चलें कि अपने खिलाफ मुकदमा दर्ज होने के बाद एल्विश यादव ने वीडियो जारी कर खुद पर लगे आरोपों को गलत बताया था और पुलिस को जांच में सहयोग करने की भी बात कही थी।
ये भी पढ़ें - 'सत्ता में बैठकर सट्टा का खेल...', स्मृति ईरानी ने महादेव बेटिंग ऐप मामले को लेकर भूपेश बघेल पर लगाया बड़ा आरोप
