महादेव बेटिंग ऐप को लेकर लगे आरोपों पर बोले CM बघेल- मेरी छवि को धूमिल करने की कोशिश
महादेव बेटिंग ऐप के तार छत्तीसबढ़ से जुड़े होने के आरोप के बाद सियासी घमासान मच गया है। कांग्रेस और बीजेपी के नेता एक-दूसरे पर शब्दों का बाण चलाने लगे है। बताया जा रहा है कि शुक्रवार को ईडी ने दावा किया था कि बेटिंग ऐप के प्रमोटर्स ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल को अब तक 508 करोड़ रपए दिए है। वहीं इस ममले में मुख्यमंत्री बघेल ने भी बीजेपी और प्रधानमंत्री पर जमकर निशाना साधा है।
मुख्यमंत्री बघेल ने कहा कि मैं पहले ही कह चुका हूं कि बीजेपी ईडी, आईटी, डीआरआई और सीबीआई जैसी एजेंसियों के सहारे राज्य में चुनाव लड़ना चाहती है। चुनाव से ठीक पहले ईडी ने मेरी छवि को धूमिल करने की कोशिश कर रही है। बघेल ने आगे कहा कि महादेव ऐप की जांच के जरिए ईडी ने मेरे करीबी लोगों को बदनाम किया है। उन्होंने कहा कि अब मुझ पर 508 करोड़ रुपये लेने का आरोप लगाया गया है।
प्रधानमंत्री मंत्री गृह मंत्री मिलकर भी छत्तीसगढ़ में मुकाबला नहीं कर सकते हैं। इस कारण वह जांच एजेंसियों के माध्यम से चुनाव लड़ रहे हैं। ईडी के खिलाफ मैं जनता को बता रहा हूं। वह लोगों के नाम तय कर उन्हें अरेस्ट करती है. गिरफ्तार लोगों को डराकर उनसे नाम लिए जाते हैं। लेकिन कांग्रेस पूरी तरह से तैयार है. कांग्रेस का हर एक कार्यकर्ता भी तैयार है। एजेंसियों का मुकाबला करने के लिए जनता भी हमारे साथ है।
