अमरोहा: नीलगाय से टकराई बाइक, एक युवक घायल, हायर सेंटर रेफर
अमरोहा, अमृत विचार। जिले के सैद नगली थाना क्षेत्र के संभल मार्ग पर नीलगाय से बाइक टकरा गई। जिसमें बाइक युवक बुरी तरह घायल हो गया। युवक को राहगीरों ने निजी चिकित्सक के यहां कराया भर्ती। हालत गंभीर होने पर मुरादाबाद रेफर।
सैदनगली थाना क्षेत्र के संभल मार्ग पर शनिवार सुबह रम्पुरा पैट्रोल पंप के निकट असमोली थाना क्षेत्र के गांव सिरपुडा निवासी नवाब पुत्र नुसरत अली बाइक से पेट्रोल पंप से अपनी निजी बस लेने जा रहा था। वह प्राइवेट बस पर चालक है। जैसे ही वह संभल मार्ग पर रम्पुरा पैट्रोल पंप के निकट पहुंचा तो जंगल से भागते हुए तीन नील गाय आ गई और संभल मार्ग पर बाइक से टकरा गए।
बाइक से टकराते ही बाइक चालक सड़क पर गिर गया और बुरी तरह घायल हो गया। रहागीरों के द्वारा घायल को सैदनंगली के निजी चिकित्सक के यहां भर्ती कराया गया। जहां घायल की हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने घायल को मुरादाबाद रेफर कर दिया। परिजनों का कहना है कि मुरादाबाद के डेंटल में घायल का उपचार चल रहा है। लेकिन हालत गंभीर बनी हुई है।
ये भी पढ़ें:- अमरोहा: हादसे के बाद आधी रात तक शव को रौंदते रहे वाहन, पुलिस ने झाड़ू और खुरपी से समेटे शरीर के अंग
