रामपुर : ससुरालियों को नशीली चाय पिलाकर लाखों का माल समेट ले गई लुटेरी दुल्हन, तलाश में लगी पुलिस

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

रामपुर, अमृत विचार। दुल्हन ससुरालियों को नशीली चाय पिलाकर सोने के जेवर लेकर फरार हो गई। इस मामले में तहरीर के आधार पर तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है। मिलक थाना क्षेत्र के गांव नौरह निवासी राजेंद्र सिंह का कहना है, उसके बेटे के विकलांग होने के कारण उसकी शादी नहीं हो रही थी।  गांव के ही रहने वाली आरती ने दो साथियों के साथ मिलकर शादी कराने के नाम पर 60 हजार रुपये ले लिए। उसके बाद युवक और उसके परिजनों को शाहबाद ले गए। उसकी शादी करा दी।

आरोप है कि राजेंद्र सिंह की बहू ने सभी को चाय पिलाई। जहां कुछ समय के बाद सभी बेहोश हो गए। उसके बाद महिला और उसके साथी सभी मिलकर वहां से फरार हो गए। मामले की जानकारी मिलने के बाद होश उड़ गए। उसने अधिकारियों से शिकायत की, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हो सकी। बाद में कोर्ट के आदेश पर पुलिस ने आरोपी तीन लोगों पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

ये भी पढ़ें : रामपुर: आजम परिवार की बढ़ सकती मुश्किलें, सजा बढ़वाने को अपील करेंगे आकाश सक्सेना

संबंधित समाचार