आपसी झगड़े से नाराज युवक ने पत्नी को किया आग के हवाले 

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

बिजनौर, अमृत विचार। जिले के धामपुर क्षेत्र में आपसी झगड़े से तैश में आये एक व्यक्ति ने अपनी पत्नी पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस सूत्रों ने मंगलवार को बताया कि धामपुर थाना क्षेत्र के पल्लावाला गांव में सोमवार देर शाम खुशनुद्दीन नामक व्यक्ति का अपनी बीवी समरोजा (35) से झगड़ा हो गया। इसी बात को लेकर खुशनुद्दीन ने उस पर पेट्रोल डालकर आग लगा दी। उन्होंने बताया कि इस घटना में समरोजा गम्भीर रूप से झुलस गयी। उसे नाजुक हालत में जिला चिकित्सालय में भर्ती कराया गया है। इस मामले में मुकदमा दर्ज कर खुशनुद्दीन को गिरफ्तार कर लिया गया है। 

ये भी पढ़ें -मुजफ्फरनगर : प्रेमिका के शादी से इनकार पर युवक ने खुद को लगाई आग, हालत नाजुक

संबंधित समाचार