बरेली: दिवाली पर सफर होगा आसान, दिल्ली के लिए मिलेंगी नई आठ बसें

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अन्य रूटों पर भी बसों की संख्या बढ़ाई जाएगी

DEMO IMAGE

बरेली, अमृत विचार। दिवाली के मौके पर दिल्ली का सफर आसान करने के लिए रोडवेज मुख्यालय की तरफ से गुरुवार को 8 नई बीएस-6 बसें मुहैया कराई जाएंगी। ऐसे में दिल्ली की सीमा में प्रवेश करने वाली बसों की संख्या में इजाफा होने से यात्रियों को राहत मिलेगी। इसके अलावा दिल्ली और आगरा और अन्य रूटों पर बसों की संख्या को बढ़ाकर अतिरिक्त फेरे लगवाने की तैयारी की गई है।

बढ़ते प्रदूषण को लेकर दिल्ली की सीमा में पुरानी बसों के आने पर रोक लगा दी गई है। ऐसे में बरेली रीजन की आठ बसें ही दिल्ली की सीमा में प्रवेश कर रही हैं, लेकिन अब बताया जा रहा है कि गुरुवार को मुख्यालय से आठ नई बसें मिल जाएंगी। जिसके बाद दिल्ली जाने वाली बसों की संख्या में बढोत्तरी होगी।

बरेली रीजन में पहले से 11 रोडवेज बसें बीएस-6 माॅडल की संचालित हो रही हैं। आठ बसों को दिल्ली रूट से तो तीन बसों को लखनऊ के लिए संचालित किया जाता है। अब नई आठ बसें और आ जाने से दिल्ली का सफर और आसान हो जाएगा। आरएम दीपक चौधरी ने बताया कि दिल्ली रूट पर 345 बसों को संचालित किया जाएगा।

सामान्य दिनों 288 बसों का संचालन किया जाता है। इसी तरह आगरा में 50 बसों की जगह 60 बसों को संचालित किया जाएगा। टनकपुर, हल्द्वानी फर्रुखाबाद और कानपुर रूटों पर 110 बसों का संचालन किया जाएगा। इसी तरह स्थानीय रूटों पर सौ की जगह 110 बसों को संचालित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें- बरेली: प्रधानमंत्री आवास नहीं मिलने से महिलाओं में नाराजी, कलेक्ट्रेट में किया प्रदर्शन

संबंधित समाचार