बरेलीः राशन की कालाबाजारी करने वाले विक्रेता पर रिपोर्ट दर्ज
सुभाषनगर केंद्रीय उपभोक्ता भंडार पर 9.87 क्विंटल गेहूं और 22.24 क्विंटल चावल की कालाबाजारी
बरेली, अमृत विचार : सुभाषनगर थाना में केंद्रीय उपभोक्ता भंडार के विक्रेता पर आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है। यहां पर गेहूं और चावल के स्टॉक में गड़बड़ी मिली थी। जिला पूर्ति अधिकारी नीरज सिंह ने बताया कि बरेली केंद्रीय उपभोक्ता भंडार सुभाष नगर पर गड़बड़ी की शिकायत मिली थी। जिसके बाद केंद्र पर जाकर पूर्ति विभाग की टीम ने छापा मारा।
जांच के दौरान पता चला कि 9.87 क्विंटल गेहूं और 22.24 क्विंटल चावल की कालाबाजारी की जा रही थी। जिला अधिकारी की अनुमति मिलने पर विक्रेता गेंदनलाल के खिलाफ राशन की कालाबाजारी करने के आरोप में थाना सुभाषनगर में आवश्यक वस्तु अधिनियम 1955 की धारा 3/7 के तहत रिपोर्ट दर्ज कराई गई है।
ये भी पढ़ें - बरेलीः ढूंढे से नहीं मिल रहे दूल्हा-दुल्हन, मुख्यमंत्री विवाह योजना में लक्ष्य के सापेक्ष महज 34 फीसदी आए आवेदन
