नीतीश कुमार के समर्थन में उतरीं डिंपल यादव, तो केशव मौर्य ने कही यह बड़ी बात

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के उप मुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी और मैनपुरी की सांसद डिपल यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भारतीय संस्कृति का ध्यान नहीं है। इसके साथ ही उन्होंने कहा कि नीतीश कुमार की जितनी निंदा की जाए उतनी कम है। 

दरसअल बिहार विधानसभा में जनसंख्या नियंत्रण पर बात करते हुए सीएम नीतीश कुमार ने बिहार विधानसभा में बेहद शर्मनाक बयान दिया था, जिस पर राजानीति में बवाल मच हुआ है। ऐसे में सपा प्रमुख अखिलेश यादव की पत्नी डिंपल यादव ने नीतीश कुमार का बचाव किया। जिस पर यूपी के डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने इस पर निशाना साधा है।

दरअसल झांसी पहुंचे डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य ने मीडिया से बातचीत के दौरान बिहार के सीएम नीतीश कुमार की टिप्पणी पर उनका बचाव करने को लेकर सपा सांसद डिंपल यादव पर निशाना साधते हुए कहा कि उन्हें भारतीय संस्कृति का ध्यान नहीं है। उन्होंने कहा कि 'बिहार के सीएम नीतीश कुमार के बयान की जितनी निंदा की जाए कम है, और जो भी इसका समर्थन करता है उसे भारतीय संस्कृति का ध्यान नहीं है।'

बता दें कि सांसद डिंपल यादव ने बिहार के सीएम नीतीश का बचाव करते हुए कहा कि 'सीएम नीतीश कुमार का जो कहने का मतलब था उसे गलत तरीके से समझा जा रहा है।' बता दें कि बिहार के सीएम नीतीश कुमार ने विधानसभा में बच्चों के लिए सेक्स एजुकेशन को जरूरी बताते हुए आपत्तिजनक बातें कह दी थी।

यह भी पढ़ें:-बहराइच: सांसद ने किसान गोष्ठी का किया शुभारंभ, कहा- सरकार की योजनाओं का लाभ उठाएं किसान

संबंधित समाचार