लखनऊ : डायल 112 महिलाकर्मियों का धरना जारी, पुलिस ने बंद किया इको गार्डन का गेट - समझाने का हो रहा प्रयास

Amrit Vichar Network
Published By Jagat Mishra
On

लखनऊ, अमृत विचार। उत्तर प्रदेश पुलिस की डायल 112 यूनिट की महिला कर्मचारियों का धरना आज छोटी दीपावली के मौके पर छठे दिन भी जारी है। महिला कर्मचारियों का कहना है कि सरकार जब तक उनकी मांग को नहीं मान लेती तब तक यह प्रदर्शन समाप्त नहीं करेंगी। वहीं दूसरी ओर पुलिस ने आज इको गार्डन धरना स्थल का गेट भी बंद कर दिया है। यहां सामान्य एंट्री भी बंद कर दी गई है। हालांकि गेट बंद करने को लेकर पुलिस का कहना है कि त्योहार के चलते दो दिन के लिए ऐसा किया गया है बाकी कोई ऊपरी आदेश नहीं है। वहीं दूसरी ओर डायल 112 के समर्थन में उतरी सपा नेता पूजा शुक्ला के ऊपर एफआईआर दर्ज होते ही आज उन्हें इको गार्डन में प्रवेश की अनुमति नहीं दी गई, वह डायल 112 की कर्मचारियों से मिल नहीं सकी। वहीं आज पुलिस ने कर्मचारियों को समझाने का प्रयास किया की वे घर लौट जाएं, लेकिन कर्मचारियों ने कहा दिवाली यही धरने पर मनाएंगे। 

2 - 2023-11-11T161159.904

पुलिस ने इको गार्डन का गेट बंद करने के साथ-साथ अंदर से भी बैरिकेडिंग की है।  बताया जा रहा है कि पुलिस को इस बात की जानकारी मिली थी कि डायल 112 की महिला कर्मचारी आज विधानसभा की और कुछ करने वाली थी, इसके बाद बैरिकेटिंग और गेट बंद करने की कार्रवाई की गई। 

 अमृत विचार से बातचीत में बोलीं महिलाकर्मी 
अमृत विचार से बातचीत करते हुए आज डायल 112 की महिला कर्मचारी आकांक्षा ने कहा हमारी सरकार से कोई लड़ाई नहीं है हम चाहते हैं कि बस हमारी बात आकर सुन लें। अभी तक सरकार की तरफ से कोई नहीं आया है। सरकार से हमें पूरी उम्मीद है क्योंकि हम उन्हीं के लिए काम कर रहे थे। साथ ही कहा कि अगर हमारी मांग नहीं पूरी होती है तो हम दिवाली भी इसी धरनास्थल पर मनाएंगे।

आंदोलन को बदनाम करने की हो रही साजिश
महिला कर्मचारी प्रियंका वर्मा ने कहा हम अपनी हक की लड़ाई लड़ रहे हैं लेकिन पुलिस प्रशासन के अधिकारी आंदोलन को बदनाम करते हुए आरोप लगा रहे हैं कि हम मुख्यमंत्री से वार्ता नहीं करना चाहती हैं। कर्मचारियों ने कहा जबकि ऐसा नहीं है हम मुख्यमंत्री से मिलना चाहते हैं और अपनी बात रखना चाहते हैं।

ये भी पढ़ें -अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप, कहा- नोटबंदी था दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला!

संबंधित समाचार