अखिलेश यादव ने बीजेपी सरकार पर लगाए कई गंभीर आरोप, कहा- नोटबंदी था दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला!

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

लखनऊ। समाज वादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा सरकार पर तीखा प्रहार करते हुये कहा कि केन्द्र व प्रदेश सरकार की गलत नीतियों के चलते देश और प्रदेश की जनता त्रस्त है। उन्होंने कहा कि केन्द्र और प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के पदाधिकारियों, मंत्रियों ने सबसे अधिक जमीनें खरीदी हैं। सबसे अधिक रजिस्ट्रियां भाजपा के लोगों ने ही कराई हैं।

दुनिया का सबसे बड़ा घोटाला हुआ नोटबंदी के दौरान हुआ था। उत्तर प्रदेश के विधान सभा चुनाव को जीतना था इसलिए भी नोटबंदी का फैसला लिया गया था। आंकड़े बता रहे हैं कि 33 लाख करोड़ रुपए अभी मार्केट में है, जो कैश ट्रांजैक्शन चल रहा है। जहां 18 पर्सेंट जीएसटी है वहां तो जरूर लेनदेन कैश से ही हो रहा है।

दिवाली को लेकर सपा सुप्रीमो शनिवार को पार्टी मुख्यालय पर प्रेसवार्ता कर प्रदेशवासियों को दीपावली पर्व की हार्दिक शुभकामनाएं देकर मंगलकामनाएं की। अखिलेश ने कहा कि भाजपा सरकार में गरीबों की जेब से पैसा सीधे तौर पर लूटकर अमीरों को लाभ पहुंचाया जा रहा है।

इसलिए देश में 15 लाख करोड़ कॉर्पोरेट लॉस के लिए नोटबंदी की गई। भारतीय जनता पार्टी की सरकार किसानों, गरीबों, लााखों बेरोजगारों के साथ रोजागार, विकास करने और महंगाई कम करने के नाम पर महज छलावा कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि हर साल सपा खजांची का बर्थडे मनाती हैं।

इस बार अन्य राज्यों में चुनाव के व्यस्तता के चलते तारीख इधर-उधर हुई। खजांची के साथ समाजवादी पार्टी हरदम खड़ी रही है। अखिलेश यादव ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी ने लोगों को डिजिटल का सपना दिखाया था लेकिन वह सपना अभी जमीनी हकीकत में बदलने में कोसों दूर है।

आपको बता दें कि खजांची एक बच्चे का नाम है जो कि नोटबंदी के दौरान पैदा हुआ था। उस दौरान उसकी मां बैंक की लाइन में लगी थीं तभी उनको प्रसव पीड़ा पैदा हुई और उन्होंने बच्चे को जन्म दिया। इस बच्चे का नाम सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने ही दिया था। अखिलेश ने आज बच्चे का जन्मदिन मनाया है। 

यह भी पढ़ें: हनुमान जी की अद्भुत लीला! रामनगरी में बारिश के बाद भी 51 घाटों पर सजे 21 लाख दीपक भीगे तक नहीं, लोग अचंभित

संबंधित समाचार