प्रयागराज: तीन मंजिला भवन में लगी भीषण आग, सदमे से मकान मालिक की मौत

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश में प्रयागराज के मुठ्ठीगंज क्षेत्र स्थित एक तीन मंजिला भवन में शनिवार सुबह आग लगने से क्षेत्र में अफातफरी मच गयी। सदमे से मकान मालिक की मौत हो गयी। पुलिस सूत्रों ने बताया कि मुठ्ठीगंज थाना क्षेत्र में बहादुरगंज के बतासा मंडी स्थित एक तीन मंजिला भवन से सुबह लोगों ने धुआं उठते देख पुलिस और अग्निशमन दल को सूचित किया।

उन्होंने बताया कि यह इमारत विनोद केसरवानी नामक व्यक्ति की है। इसी इमारत में इनका परिवार भी रहता है और तीसरी मंजिल को डिस्पोजल, कागज, दोना-पत्तल का गोडाउन के रूप में इस्तेमाल करते हैं। उन्होंने बताया कि परिवार के सदस्य पहले और दूसरे तल पर रहते हैं। तीन सदस्य इमारत के दूसरे तल पर फंसे थे।

आग दूसरी मंजिल को भी अपनी चपेट में लेती इससे पहले दमकलकर्मियों ने तीनों लोगों को सुरक्षित बाहर निकाला। उन्हें अस्पताल भेजा गया। उन्होंने बताया कि मकान मालिक विनोद केसरवानी (75) हार्ट के मरीज थे। उनका पहले से उपचार चल रहा था। घटना के बाद उनकी मौत हो गयी। उन्होंने बताया कि विनोद केसरवानी अपने दो बेटो अनूप केसरवानी और विनोद केसरवानी के साथ मकान में रहते थे।

अग्निशमन कार्यालय से प्राप्त जानकारी के अनुसार मौके पर सिविल लाइंस, नैनी,मेजा, हंडिया और सोरांव से 10 अग्निशमन की गाडियां मौके पर पहुंची थी। अग्निशमन दल ने करीब डेढ़ -दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर पूर्ण काबू पाया। उन्होंने बताया कि आग लगने का कारण संभवतया शार्टसर्किट बताया है। आग से क्षति का तत्काल आंकलन के बारे में अनभिज्ञता जाहिर किया।

यह भी पढ़ें:-अयोध्या दीपोत्सव 2023 LIVE : दीपोत्सव पर पहुंची अभिनेत्री आशा पारिख, पगड़ी और माला पहना कर किया गया संतों का सम्मान

संबंधित समाचार