World Cup 2023: दक्षिण अफ्रीका ने ऑस्ट्रेलिया को दिया 213 रन का लक्ष्य, डेविड मिलर ने जड़ा शतक
कोलकाता। डेविड मिलर (101 रन) की शतकीय पारी के बावजूद दक्षिण अफ्रीका की टीम गुरूवार को यहां विश्व कप सेमीफाइनल में ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ 49.4 ओवर में 212 रन पर सिमट गयी।
टॉस जीतकर बल्लेबाजी करने उतरी दक्षिण अफ्रीका की शुरूआत अच्छी नहीं रही लेकिन मिलर की हेनरिच क्लासेन (47 रन) के बीच पांचवें विकेट के लिए 95 रन और जेराल्ड कोएत्जी (19) के साथ सातवें विकेट के लिए 53 रन की भागीदारी से टीम इस स्कोर तक पहुंचने में सफल रही। ऑस्ट्रेलिया के लिए मिचेल स्टार्क और पैट कमिंस ने तीन तीन जबकि जोश हेजलवुड और ट्रेविस हेड ने दो दो विकेट झटके।
ये भी पढे़ं- भुल्लर ने इंडोनेशिया मास्टर्स गोल्फ में आठ अंडर 63 के कार्ड के साथ की शानदार शुरुआत
