अलीगढ़: पूर्व सीएम अखिलेश यादव और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ दी गई तहरीर!, जानिये क्या है मामला

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अलीगढ़। सपा प्रमुख अखिलेश यादव और सपा नेता स्वामी प्रसाद मौर्य के खिलाफ देवी लक्ष्मी के ऊपर की गईं आपत्तिजनक टिप्पणी और उस पर मौन रहने के मामले में जिले में तीन अलग अलग लोगों ने तहरीर दी है। तहरीर के आधार पर पुलिस से केस दर्ज करने का अनुरोध किया गया है।

बता दें कि पहली तहरीर भाजपा के पूर्व मंत्री राजेंद्र वार्ष्णेय चीफ ने गांधी पार्क थाने में दी है। इसमें कहा गया है कि 12 नवंबर को दीपावली के दिन सपा प्रमुख अखिलेश यादव की मौन सहमति और उनके इशारे पर सपा के राष्ट्रीय महासचिव स्वामी प्रसाद मौर्य ने सनातन धर्म का अपमान किया और देवी लक्ष्मी पर विवादित टिप्पणी की थी, इसमें कहा था कि चार हाथों वाली लक्ष्मीज जी कैसे पैदा हो सकती है।

वहीं दूसरी तहरीर देहली गेट में बीजेपी अनुसूचित जाति मोर्चा ब्रज क्षेत्र के मंत्री भगत सिंह भगवासिया ने दी है। इसमें कहा है कि समाचार पत्रों में इस विवादित बयान को पढ़कर वो बीमार हो गए और जिला अस्पताल में भर्ती होना पड़ा। तीसरी तहरीर हिंदू धर्म रक्षा दल ने सपा नेता स्वार्मी प्रसाद मौर्य के खिलाफ महुआ खेड़ा थाने में दी है, इसमें कस दर्ज कराने की मांग की गई है। तहरीर देने वालों में राष्ट्रीय अध्यक्ष अभय शर्मा आदि लोग शामिल हैं। पुलिस ने तीनों तहरीरों पर जांच की बात कही है।

यह भी पढ़ें: प्रयागराज: अनियंत्रित ट्रक रेलिंग तोड़कर 20 फीट नीचे शुआट्स में गिरा, टला बड़ा हादसा

संबंधित समाचार