Etawah News: झोपड़ी में खून से लथपथ मिला वृद्ध का शव, परिजनों ने जताई हत्या की आशंका, जांच में जुटी पुलिस
इटावा में झोपड़ी में खून से लथपथ वृद्ध का शव मिला।
इटावा में झोपड़ी में खून से लथपथ वृद्ध का शव मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य जुटाए।
इटावा, अमृत विचार। ऊसराहार थाना क्षेत्र के गपचिया गांव में झोपड़ी में शव मिलने से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वृद्ध का खून से लथपथ शव मिला। परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई। पुलिस व फोरेंसिक टीम ने घटनास्थल से साक्ष्य एकत्रित किए।
गपचिया गांव निवासी जयपाल सिंह (70) वैवाह चौपला मार्ग पर गांव से करीब एक किलोमीटर दूर झोपड़ी में रहते थे। शनिवार सुबह ग्रामीण सड़क से गुजरे तो उन्हें वृद्ध मृत अवस्था में पड़ा देखा। जिसका सिर खून से लथपथ था, जिसकी सूचना परिजनों व ऊसराहार पुलिस को दी। मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच शुरू की।
सीओ भरथना विवेक जावला व फारेंसिक टीम ने मौके पर पहुंचकर झोपड़ी में रखे सामान की जांच की। जांच में दो शराब के खाली क्वार्टर, एक गांजा की भरी हुई चिलम व झोपड़ी के खंभे पर खून लगा मिला। सामान को फारेंसिक टीम साथ ले गई, झोपड़ी व उसके बाहर कई जगह खून की उलटी मिली है, जिससे लग रहा है कि शराब का अधिक सेवन करने से मौत की संभावना हो सकती है।
शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया। पुत्र सतीश ने बताया कि जिस स्थिति में शव मिला है जिससे साफ है कि हत्या की गई है, लेकिन गांव या आसपास किसी से कोई रंजिश भी नहीं थी। मृतक जयपाल सिंह पिछले पांच साल से आवारा गोवंशों की वजह से खेतों पर झोपड़ी रख कर रहा था। वहीं उनके बेटे सतीश जो वाहन चालक, प्रदीप कुमार राजमिस्त्री व रामू उर्फ रावेंद्र जो दिल्ली में नौकरी कर रहा है।
मृतक अपने बड़े पुत्र सतीश के साथ रहे थे। रात को खेतों की रखवाली के लिए खेतों पर आ जाया करते थे, कभी कभार घर नहीं पहुंचने पर अपना खाना झोपड़ी में ही बना लेते थे। थानाध्यक्ष ऊसराहार विवेक कुमार सिंह ने बताया कि जिस हालत में शव मिला है, उससे साफ है कि शराब का अधिक सेवन से उलटियां हुई और लकडी से टकराकर मौत हो गई है। बाकी शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।
ये भी पढ़ें- UP STF Encounter: पिंटू सेंगर हत्याकांड में आया था नाम, ताबड़तोड़ गोलियां बरसाकर की थी हत्या... तब से चल रहा था फरार
