देश में कोरोना मामले 55 लाख के पार, 44.40 लाख स्वस्थ
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के मामलोें में हाे रही लगातार वृद्धि के कारण संक्रमितों की संख्या अब 55 लाख से अधिक गयी है। राहत की बात यह है कि नये मामलों की तुलना में रोगमुक्त लोगों की संख्या अधिक रही जिससे सक्रिय मामलों में भी कमी आयी है। विभिन्न राज्यों से …
नई दिल्ली। देश में कोरोना वायरस (कोविड-19) संक्रमण के मामलोें में हाे रही लगातार वृद्धि के कारण संक्रमितों की संख्या अब 55 लाख से अधिक गयी है। राहत की बात यह है कि नये मामलों की तुलना में रोगमुक्त लोगों की संख्या अधिक रही जिससे सक्रिय मामलों में भी कमी आयी है।
विभिन्न राज्यों से प्राप्त रिपोर्ट के मुताबिक सोमवार देर रात तक 38,305 नये मामले सामने आने से संक्रमितों की संख्या 55,23,917 हो गयी है। इस दौरान 436 और मरीजों की मौत होने से मृतकाें की संख्या 88,345 हो गयी है। राहत की बात यह है कि देश में कोरोना वायरस से निजात पाने वालों की संख्या भी लगातार बढ़ रही है। इस दौरान 41,805 और लोगों के स्वस्थ होने से रोग मुक्त लोगों की संख्या 44,34,555 हो गयी है। देश में इस समय कोविड-19 के सक्रिय मामले आज 995806 दर्ज किए गए।
महाराष्ट्र 2,91,238 सक्रिय मामलों के साथ शीर्ष पर है। उसके बाद कर्नाटक में 95,335 मामले और आंध्र प्रदेश में 74,518 सक्रिय मामले हैं। देश में सक्रिय मामलों की दर 17.99 प्रतिशत और रोग मुक्त होने वालों की दर 80.12 फीसदी है, जबकि मृत्यु दर 1.59 फीसदी है।
महामारी से सबसे गंभीर रूप से प्रभावित महाराष्ट्र में सक्रिय मामले 2,91,238 है। राज्य में संक्रमण से मुक्ति पाने वालों की संख्या 8,84,341 हो गयी है। राज्य में रिकॉर्ड 455 और मरीजों की मौत होने से मृतकों की संख्या 32,671 हो गयी है। देश में सर्वाधिक सक्रिय मामले इसी राज्य में हैं।
आंध्र प्रदेश में सोमवार को कोरोना वायरस के 6235 नये मामले सामने आने और इस दौरान 10,502 मरीजों के स्वस्थ होने से सक्रिय मरीजाें की संख्या में कमी आई है और सक्रिय मामले 74,518 हो गए। राज्य में अब तक 5410 लोगों की कोरोना से मौत हुई है जबकि रोग मुक्त लोगों की संख्या 5,51,821 हो गयी है।
कोरोना संक्रमण के मामलों में पूरे देश में चौथे स्थान पर स्थित दक्षिणी राज्य कर्नाटक में पिछले 24 घंटों के दौरान कोरोना संक्रमण के 7339 नये मामले सामने आने से कुल संक्रमितों की संख्या पांच लाख को पार कर 5,26,876 हो गयी है। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या अब 95,335 है। राज्य में मृतकों का आंकड़ा 8145 पर पहुंच गया है तथा अब तक 4,23,377 लोग स्वस्थ हुए हैं। राज्य में सोमवार को 9925 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
कोरोना संक्रमण और मौत के मामले में देश में तीसरे स्थान पर स्थित तमिलनाडु में सक्रिय मामले 46,495 हो गए हैं तथा मृतकों की संख्या 8871 हो गयी है। वहीं राज्य में अब तक 4,91,971 लोग संक्रमण मुक्त हुए हैं। आबादी के हिसाब से देश के सबसे बड़े राज्य उत्तर प्रदेश में मरीजों की वृद्धि हुई है जिससे सक्रिय मामले 64,164 हो गये हैं तथा इस महामारी से 5135 लोगों की मौत हुई है जबकि 2,89,594 मरीज ठीक हुए हैं।
दिल्ली के स्वास्थ्य मंत्रालय की तरफ से सोमवार को जारी आंकड़ों के अनुसार 2,548 मरीजों के सामने आने से राजधानी में संक्रमितों की संख्या 2,49,259 हो गई। इस दौरान 3,672 और मरीजों के स्वस्थ होने से अब तक कुल 2,13,304 लोग कोरोना वायरस को मात दे चुके हैं। इसी अवधि में कोरोना संक्रमण से 32 और मरीजों की मौत होने से इस महामारी से मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर 5,014 हो गयी है।
पश्चिम बंगाल में कोरोना संक्रमितों की संख्या 2,25,137 तथा सक्रिय मामलों की संख्या 24,806 है। राज्य में इस महामारी से अब तक 4,359 लोगों की मौत हुई है जबकि अब तक 1,95,972 लोग स्वस्थ हुए हैं। ओडिशा में कोरोना संक्रमण के 4,242 नये मामले सामने आने के बाद सक्रिय मामले बढ़कर 33,980 हो गये हैं और 763 लोगों की मौत हुई है जबकि रोगमुक्त लोगों की संख्या 149,379 हो गयी है।
तेलंगाना में कोरोना के 1302 नये मामले सामने आने के बाद कुल संक्रमितों की संख्या बढ़कर 1,72,608 हो गयी। राज्य में कोरोना के सक्रिय मामले 29,636 हो गए हैं और अब तक 1042 लोगों की मौत हो चुकी है जबकि 1,41,930 लोग इस महामारी से ठीक हुए हैं। असम में 28,780 सक्रिय मामले है और अब तक कुल 127335 लोग बीमारी से ठीक हो चुके है। राज्य में संक्रमितों की कुल संख्या 156,680 है।
केरल में अब तक कोरोना के 2910 नये मामले सामने आए और 3022 मरीज स्वस्थ हुए है। राज्य में सक्रिय मरीजों की संख्या 39,286 है। राज्य में अब तक 654 लोगों की मौत हुई है जबकि स्वस्थ हुए लोगों की संख्या बढ़कर 98,720 हो गयी है। बिहार में सक्रिय मामले घटकर 13,161 हो गए हैं। राज्य में अब तक 870 लोगों की मौत हुई है जबकि 1,55,824 लोग संक्रमण मुक्त भी हुए हैं।
गुजरात में सक्रिय मामले 16,239 हैं तथा 3,337 लोगों की मौत हुई है और 105,191 लोग इस बीमारी से स्वस्थ भी हुए हैं। पंजाब में सक्रिय मामलों की संख्या 22,278 हो गयी है तथा संक्रमण से निजात पाने वालों की संख्या 72,598 हो गयी है जबकि अब तक 2,813 लोगों की मौत हो चुकी है। अब तक 97,689 लोग कोरोना से संक्रमित हो चुके हैं।
कोरोना महामारी से अब तक मध्य प्रदेश में 1970, राजस्थान में 1352, जम्मू-कश्मीर में 1024, हरियाणा में 1149, झारखंड में 617, छत्तीसगढ़ में 677, उत्तराखंड में 491, पुड्डुचेरी में 467, गोवा में 351, त्रिपुरा में 245, चंडीगढ़ में 120, अंडमान निकाेबार द्वीप समूह में 52, हिमाचल प्रदेश में 118, लद्दाख में 49, मणिपुर में 59, नागालैंड में 10, मेघालय में 38, अरुणाचल प्रदेश में 13, सिक्किम में 29 तथा दादर-नागर हवेली एवं दमन-दीव में दो लोगों की मौत हुई है।
