लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह के मौके पर देखी रीजनल साइंस सिटी, ये हासिल हुई जानकारियां

Amrit Vichar Network
Edited By Amrit Vichar
On

अमृत विचार लखनऊ। लखनऊ विश्वविद्यालय के छात्रों ने राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह के मौके पर रीजनल सांइस सिटी का दौरा सोमवार को किया।  इस सप्ताह के दौरान, पुस्तकालय सूचना विज्ञान विभाग के बैचलर और मास्टर के छात्रों ने अनेक गतिविधियों में भाग लिया। इस संदर्भ में, विभाग के हेड प्रोफेसर डॉ. बबीता जैसवाल ने राष्ट्रीय पुस्तकालय सप्ताह के महत्व पर विचार व्यक्त किया, जो छात्रों में जागरूकता और समझ पैदा करने का कार्य किया।

एसोसिएट प्रोफेसर डॉ. अंजली गुलाती ने बी लिब आई एस्स और एम लिब आई एस्स के छात्रों के साथ इनोवेशन हॉल का दौरा किया।इसके अतिरिक्त, प्री-हिस्टोरिक पार्क में खेले गए टग ऑफ वार खेल में छात्रों ने खेल की भावना और सहयोग को महसूस किया। इस सामाजिक और शैक्षिक अनुभव के माध्यम से, छात्रों ने न केवल विज्ञान से जुड़ी जानकारी हासिल की, बल्कि उन्होंने टीम वर्क और सहयोग की भावना को भी मजबूती से अपनाया। इस यात्रा ने छात्रों को नए दृष्टिकोण और नए ज्ञान का अवसर प्रदान किया।

ये भी पढ़े:- लखनऊ: हलाल सर्टिफिकेट से जुड़े आइटम के लिए लखनऊ में चला सर्च अभियान

संबंधित समाचार