
लखनऊ: जनसत्ता दल 'लोकतांत्रिक' ने नियुक्त किया युवा प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष
अमृत विचार, लखनऊ। 2024 के लोकसभा चुनाव को लेकर राजनीतिक दल अपनी तैयारियों में जुट गए है। आगामी चुनाव को लेकर राजनीतिक पार्टियां अपनी कार्यकारिणी का विस्तार और बदलाव कर रही है। इसी बीच जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) ने जनपद लखनऊ कार्यकारिणी का विस्तार करते हुए पीयूष त्रिवेदी को युवा प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया है। जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के जिलाध्यक्ष लखनऊ संग्राम सिंह सूरज ने सोमवार को पीयूष त्रिवेदी को युवा प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया।
बता दें कि जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष और कुंडा विधायक रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के निर्देश पर पियूष त्रिवेदी को युवा प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। इस दौरान राहुल प्रसाद, अभय सिंह, यथार्थ त्रिवेदी, आनंद मिश्रा, विनीत खरे, पंकज, काशी, अभिषेक, सागर समेत सैकड़ों की तादात में कार्यकर्ता मौजूद रहे। शामिल रहे। दरअसल, आगामी लोकसभा चुनाव को लेकर राजा भैया अपनी पार्टी को और मजबूत करने में जुट गए है।
जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के लखनऊ जिलाध्यक्ष संग्राम सिंह सूरज ने बताया कि आगामी लोकसभा चुनाव में पार्टी रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के नेतृत्व में सभी सीटों पर मजबूती के साथ चुनाव लड़ेगी। उन्होंने कहा कि हम लगातार अपनी पार्टी को मजबूत करने के लिए लोगों को जोड़ रहे है और जनता से जुड़े मुद्दों को लेकर चुनाव मैदान में उतरेंगे।
नवनियुक्त युवा प्रकोष्ठ महानगर अध्यक्ष पियूष त्रिवेदी ने कहा कि वह जनसत्ता दल (लोकतांत्रिक) के राष्ट्रीय अध्यक्ष रघुराज प्रताप सिंह उर्फ राजा भैया के निर्देश पर जनता के बीच जाएंगे और पार्टी को और मजबूत बनाएंगे। उन्होंने कहा कि जनता से जुड़े मुद्दे और युवाओं के लिए वह बढ़ चढ़कर काम करेंगे। साथ ही लोगों को पार्टी से जोड़ने का काम करेंगे।
ये भी पढ़ें:- यूपी परिवहन निगम ने अक्टूबर में चेकिंग के दौरान वसूला साढ़े 32 लाख का राजस्व
Comment List